फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Now wheat will not go out of the district without permission

Amethi News: अब बिना अनुमति जिले से बाहर नहीं जाएगा गेहूं

Sat, 22 Mar 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Now wheat will not go out of the district without permission
अमेठी सिटी। गेहूं खरीद में मनमानी करते हुए गैर प्रांत को ट्रक व रेलगाड़ियों पर लाद कर भेजना अब जिले से आसान नहीं होगा। किसानों को गेहूं का निर्धारित मूल्य दिलाते हुए भंडारण व गैर जिले भेजने पर रोक लगाने के प्रति जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। तहसीलवार निगरानी के लिए टीम गठित करते हुए रेलवे को भी पत्र भेज कर रैक पर गेहूं लोड होने की सूचना देने की बात कही गई है। कहा गया है कि बिना अनुमति जिले से बाहर गेहूं नहीं भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन



फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत 17 मार्च से जिले में पांच एजेंसियों के 82 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद का औपचारिक शुभारंभ हो चुका है। अब तक किसी भी क्रय केंद्र पर खरीद की बोहनी तक नहीं हुई है, जबकि बाजार में आढ़तियों ने किसानों से गेहूं खरीद शुरू कर दी है। इतना ही नहीं आढ़तियों को गेहूं खरीद का रजिस्टर तैयार करते हुए खरीद के बाद किसान का नाम, पता व मोबाइल नंबर रिकॉर्ड के रूप में रखते हुए बैंक खाते में भुगतान करने की बात कही गई है।
विज्ञापन



डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अपना पंजीकरण करवा कर क्रय केंद्र पर निर्धारित समर्थन मूल्य पर गेहूं बिक्री करें। गेहूं बिक्री करने में कोई भी परेशानी होने पर कार्यालय में शिकायत करें। बताया कि किसानों को फसल का समर्थन मूल्य दिलवाना प्राथमिकता में शामिल है। आढ़तियों से भी किसानों से निर्धारित शुल्क पर गेहूं खरीद कर रिकाॅर्ड रखने को कहा गया है। टीम के पहुंचने पर रिकॉर्ड दिखाने के साथ जांच में सहयोग करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





निगरानी टीम करेगी मामले की जांच
सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो बृहस्पतिवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन के रैंक पॉइंट से 39 बोगियों पर गेहूं लोड कर गैर प्रांत भेजा गया है। मामला संज्ञान में आने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। डीएम निशा अनंत ने किसानों को उनकी उत्पादित फसल गेहूं का निर्धारित समर्थन मूल्य दिलाने और आढ़तियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए तहसीलवार निगरानी टीम गठित की है।

टीम में संबंधित एसडीएम व थाना प्रभारी के साथ विपणन निरीक्षक व मंडी निरीक्षक को शामिल किया है। सभी को क्षेत्र की बाजारों में हो रही गेहूं खरीद पर निगरानी करते हुए ट्रक या रेल के माध्यम से गैर जिले व प्रांत गेहूं भेजने के मामले की जांच करने को कहा है। मंडी समिति को पत्र भेजकर जिले से गेहूं का प्रेषण होने पर निर्धारित शुल्क जमा होने के बाद चालान जारी करने तो रेलवे को किसी भी प्रकार से गेहूं की लोडिंग रेल डिब्बों पर होने पर सूचना देने की बात कही गई है। गेहूं की कालाबाजारी, अवैध भंडारण व प्रेषण होने पर टीम पर कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed