{"_id":"68d048aa3875880e8b07ad26","slug":"now-we-have-also-learned-to-read-and-write-amethi-news-c-96-1-ame1008-148923-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अब हम भी सीख गए पढ़ना-लिखना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अब हम भी सीख गए पढ़ना-लिखना
Mon, 22 Sep 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के जूनियर हाईस्कूल दरखा में आयोजित नव साक्षरता परीक्षा में प्रतिभाग करती महिलाएं। स्त्रोत
अमेठी सिटी। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत उल्लास सर्वे एप के माध्यम से पंजीकृत निरक्षरों की साक्षरता परीक्षा रविवार को 13 ब्लॉक के 152 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई, जिसमें 1534 निरक्षर लोगों ने प्रतिभाग किया। इस परीक्षा में 686 महिलाएं और शेष अन्य पुरुष शामिल हुए।
अमेठी के जूनियर हाईस्कूल दरखा में आयोजित परीक्षा में पहुंचीं बुजुर्ग प्रभावती ने बताया कि वह अपना नाम लिखना सीख गई हैं। उन्होंने इस पहल को सराहनीय बताया। बुजुर्ग रामकिशुन ने कहा कि अब तक कहीं हस्ताक्षर करना होता था तो वह अंगूठा लगाते थे। शब्दों का ज्ञान नहीं होने से वह अपना नाम नहीं लिख पाते थे। आज इस पहल से उन्हें नाम लिखने व पढ़ने की जानकारी मिली है।
कंपोजिट विद्यालय नुवावां में परीक्षा देने पहुंचीं राजकुमारी ने कहा कि बच्चों को पढ़ते-लिखते देख मन में पढ़ने की इच्छा होती थी, लेकिन कभी स्कूल नहीं जाने की हिम्मत नहीं होती थी। लिखना-पढ़ना सीखने के बाद आज परीक्षा में शामिल होना बहुत अच्छा लगा। अब अंगूठा लगाने के बजाय हस्ताक्षर कर सकेंगी। इसके अलावा चंदारानी, देवमती, रामचंद्र आदि ने खुशी जाहिर करते हुए जीवन की बड़ी उपलिब्ध बताई। भेटुआ के बीईओ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि 90 फीसदी निरक्षरों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
अमेठी बीईओ पूजा सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र जूनियर हाईस्कूल दरखा व रामदयपुर, कंपोजिट विद्यालय अमेठी, नुवावां, गड़ेरी में निरक्षरों ने प्रतिभाग कर परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षकों ने परीक्षा संपन्न कराई। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि पंजीकृत 1583 में 1534 निरक्षर लोगों ने परीक्षा दी। 49 लोग अनुपस्थित रहे।