फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Now teachers' horoscope will be available on one click, unique ID issued

Amethi News: अब एक क्लिक पर मिलेगी शिक्षकों की कुंडली, यूनिक आईडी जारी

Tue, 28 Nov 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Now teachers' horoscope will be available on one click, unique ID issued
अमेठी। परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की कुंडली अब एक क्लिक पर मिल सकेगी। शासन ने सभी अध्यापकों की यूनिक आईडी जारी कर दी है। जिससे अब यूपी बोर्ड से जुड़े राजकीय व सहायता प्राप्त व वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों का ब्योरा आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के तहत जिले के प्राथमिक स्कूल के 667 प्रधानाध्यापक, 2,206 सहायक अध्यापक, जूनियर स्कूल के 135 प्रधानाध्यापक, 941 सहायक अध्यापक, 1,526 शिक्षामित्र, 297 अनुदेशक, एडेड स्कूल के 99 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी, 117 अनुचर, 39 लिपिक व कार्यालय स्टाफ की यूनिक आईडी बनाई गई है।
विज्ञापन

डीआइओएस रीता सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा के 36 राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यरत चार प्रधानाचार्य, 15 प्रधानाध्यापक, 37 प्रवक्ता, 132 सहायक अध्यापक, 25 लिपिक व 23 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का ब्योरा अपलोड कर यूनिक आईडी जारी हो चुकी है। 25 एडेड कॉलेज के पांच प्रधानाचार्य, तीन प्रधानाध्यापक, 74 प्रवक्ता, 265 सहायक अध्यापक, 44 लिपिक व 151 चतुर्थ श्रेणी कर्मी को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम
नई व्यवस्था के तहत यूनिक आइडी मानव संपदा एप पर डालते ही शिक्षकों का पूरा विवरण मिल जाएगा। इससे स्थानांतरण व दूसरे विद्यालयों में तैनाती के दौरान समस्या नहीं आएगी। शिक्षकों के सभी शैक्षिक अभिलेख किसी भी जनपद में ऑनलाइन देखे जा सकेंगे, जिससे फर्जीवाड़ा भी रुकेगा।


मानव संपदा एप पर पंजीकृत सभी शिक्षकों को यूनीक आईडी जारी कर दी गई है। आईडी मिलने से शिक्षकों को काफी सहूलियत होगी। इससे शिक्षकों के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। सभी का डाटा एक क्लिक पर देखा जा सकता है।
संजय कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed