{"_id":"64860c96e8f0b21ef9001489","slug":"now-memorys-chaupal-will-be-installed-in-jagdishpur-assembly-amethi-news-c-96-1-ame1003-411-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अब जगदीशपुर विधानसभा में लगेगी स्मृति की चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अब जगदीशपुर विधानसभा में लगेगी स्मृति की चौपाल
Sun, 11 Jun 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सासंद स्मृति ईरानी का पूरा फोकस अब गांवों पर है। रायबरेली के सलोन में गांवों का हाल जानने के बाद अब अमेठी के जगदीशपुर का हाल जानने की तैयारी कर रहीं हैं। इसके लिए जगदीशपुर के 50 गांवों की सूची तैयार कराई जा रही है।
इन गांवों में वह पहुंचकर विकास कार्यों का सत्यापन करने के साथ सीधे आम जनता से मुखातिब होंगी। उनका दुख दर्द जानने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर फोकस करेंगी।
शनिवार को गौरीगंज नगर पालिका परिषद के कार्यालय उद्घाटन मौके पर केंद्रीय मंत्री ने डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी डॉ. इलामारन जी से भी मुलाकात की थी। इसमें विभिन्न विषयों पर जानकारी हासिल की थी।केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के भ्रमण की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
किसानों को मिलेगा प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण
किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने नई पहल की है। लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से एक किसान को प्राकृतिक खेती, पशुपालन आदि का प्रशिक्षण दिलवाएंगी। इसके साथ ही काशी में गंगा स्नान, विश्वनाथ धाम का दर्शन भी कराया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत आगामी 28 जून से होगी। इस दिन सलोन विधानसभा के किसानों का पहला जत्था काशी के लिए रवाना होगा।