फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Now 23 mini buses will run to the villages

Amethi News: अब गांवों तक दौड़ेंगी 23 मिनी बसें

Thu, 17 Jul 2025 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now 23 mini buses will run to the villages
अमेठी बस स्टाप पर खड़ी परिवहन निगम की बसें।
अमेठी। अमेठी डिपो को परिवहन निगम की ओर से अगले माह 23 नई मिनी बसें मिलने जा रही हैं। ये मुख्य रूप से ग्रामीण रूटों, ब्लॉक मुख्यालयों और नजदीकी जिलों के लिए चलेंगीं जिससे अब तक निजी साधनों पर निर्भर रहे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डिपो में वर्तमान समय में रोडवेज की 55 नियमित और तीन अनुबंधित बसें हैं। कई दूरदराज के गांव अब तक सीधी सेवा से वंचित रहे हैं। खासकर वे ग्रामीण जिनका स्कूल, अस्पताल, तहसील या बाजारों में आना-जाना होता है, उन्हें निजी साधनों पर अधिक किराया देना पड़ता है। डिपो इंचार्ज राकेश वर्मा ने बताया कि 23 मिनी बसों के संचालन से ऐसे इलाकों को पहली बार सीधे जोड़ने का प्रयास होगा, जहां नियमित बसें नहीं चलतीं। उन्होंने बताया कि बसें मिलते ही रूटवार सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए रूट निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्राथमिकता उन स्थानों को दी जाएगी, जहां अब तक सेवा नहीं पहुंच सकी है या निजी वाहनों की मनमानी से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन का यह भी प्रयास है कि इन मिनी बसों को ऐसे समय में चलाया जाए, जिससे छात्र, कर्मचारी और आम यात्री अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच सकें। सीधी सेवा से न केवल समय बचेगा, बल्कि किराये का बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह छह से शाम छह तक चलेंगीं 20 से ज्यादा बसें
अमेठी डिपो से इस समय लखनऊ, प्रयागराज, आजमगढ़, मऊ, बरेली, झांसी, आगरा, चित्रकूट, गोरखपुर, कानपुर और शाहगंज जैसे शहरों के लिए बसें चलाई जा रही हैं। पहली बस सुबह छह बजे लखनऊ जाती है। इसके बाद पूरे दिन में अलग-अलग समय पर बस सेवाएं उपलब्ध हैं। इन रूटों की नियमितता से नगर और शहर के यात्री लाभान्वित हो रहे हैं, अब नई मिनी बसें ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही सुविधा देंगी। इससे परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article