फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Notification issued for vacant posts of Gram Panchayats

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के लिए अधिसूचना जारी

Thu, 09 Dec 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Notification issued for vacant posts of Gram Panchayats
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के लिए चुनावी अधिसूचना मंगलवार देर शाम जारी कर दी गई। जारी अधिसूचना के मुताबिक 12 दिसंबर तक नाम निर्देशन पत्र संबंधित ब्लॉकों में जमा किए जा सकेंगे। जांच व नाम वापसी के बाद एक से अधिक प्रत्याशी होने की स्थिति में 20 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 21 दिसंबर को होगी। जिन पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है, उनमेें ग्राम प्रधान के एक व ग्राम पंचायत सदस्य के 22 पद हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने बताया कि अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जारी की गई है। अधिसूचना के मुताबिक नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक होगी। 13 दिसंबर को सुबह दस बजे से नामांकन पत्रों की जांच व 14 दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे के बीच नाम वापस लिए सकेंगे। 14 दिसंबर को ही तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व सदस्य के जितने पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी होंगे, वहां 20 दिसंबर को चुनाव होगा। सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा, मतगणना का कार्य 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जाएगा। नामांकन पत्रों की बिक्री बुधवार से प्रारंभ भी हो गई है। नामांकन से लेकर मतदान व मतगणना की पूरी प्रक्रिया संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर होगी। इस समय सारणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी अधिसूचना में जिन पदों को रिक्त बताया गया है, उसमें मुसाफिरखाना के निजामुद्दीनपुर में ग्राम प्रधान का पद शामिल है। बीते दिनों यहां के ग्राम प्रधान गुरुशरण यादव की हत्या हो गई थी।
वार्ड सदस्यों में गौरीगंज ब्लॉक क्षेत्र के आनापुर के वार्ड-8, पूरे फाजिल के वार्ड-10, बसायकपुर के वार्ड-10 व गौरीपुर के वार्ड-08 में चुनाव होंगे। इसी तरह भादर ब्लॉक के कस्तूरीपुर में वार्ड-07, त्रिसुंडी के वार्ड-06, बहादुरपुर ब्लॉक के मोहइया केसरिया के वार्ड-13, तेंदुआ के वार्ड-15, सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंगूरी के वार्ड-09, पेडरिया के वार्ड-04, जामो ब्लॉक क्षेत्र के बाबूपुर के वार्ड-11, बघैया कमालपुर के वार्ड-01 में चुनाव होगा।
तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के गडेहरी के वार्ड-12, शाहगढ़ के शाहगढ़ में वार्ड-11, डंडवा में वार्ड-01, पिछौरा में वार्ड-04, जुड़ियापुर में वार्ड-09 व 10, दुलापुर खुर्द में वार्ड-01, सोराव में वार्ड तीन, पूरबगांव में वार्ड तीन व मुसाफिरखाना के चंदीपुर में वार्ड-10 रिक्त हैं।
शाहगढ़ के पशु चिकित्सा अधिकारी को गौरीगंज ब्लॉक का आरओ व जेई जलनिगम राजेश कुमार गुप्ता को एआरओ बनाया गया है। रामगंज के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश चंद्र को आरओ व जेई लघु सिंचाई सुशील श्रीवास्तव को एआरओ, फुरसतगंज के पशु चिकित्साधिकरी डॉ. अंबर मिश्र को बहादुरपुर का आरओ व जेई जल निगम नीरज प्रजापति को एआरओ, बहादुरपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार को आरओ व जेई लघु सिंचाई राम सूरत यादव को एआरओ बनाया गया है।

जगदीशपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार को जामो का आरओ व जेई जल निगम हरिश्चंद्र को एआरओ, शंकरगंज के पशु चिकित्सक डॉ. पवन कुमार वर्मा को तिलोई का आरओ व जेई आरईडी राजकुमार श्रीवास्तव को एआरओ, जामो के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार द्विवेदी को शाहगढ़ का आरओ व जेई नलकूप खंड अवधेश चंद्र पांडेय को एआरओ तथा एएमए नरेंद्र बहादुर को मुसाफिरखाना का आरओ व जेई जलनिगम राजकुमार को एआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed