फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Notice issued to BDO on negligence

कार्य की धीमी गति पर तीन बीडीओ को चेतावनी

Fri, 13 Aug 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to BDO on negligence
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण की गति धीमी मिलने पर नाराज पीडी ने तीन बीडीओ को चेतावनी पत्र जारी किया है। तीन दिन में सुधार नहीं होने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12,225 आवासों का जून माह में लक्ष्य मिला था। लक्ष्य निर्धारण के बाद 9,785 आवास स्वीकृत हुए। स्वीकृति के बाद सभी बीडीओ को आवास लाभार्थियों को किस्त जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर की ओर से दिया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान जामो में दो तथा मुसाफिरखाना में एक आवास का निर्माण पूर्ण करा लिया गया। इसके बाद आवास निर्माण की प्रगति में सुधार होता नहीं देख सीडीओ ने पीडी आशुतोष दुबे को प्रतिदिन निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया। सीडीओ के निर्देश पर पीडी इन दिनों प्रतिदिन आवास निर्माण की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पीडी ने आवास निर्माण प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा की तो मुसाफिरखाना, गौरीगंज और शाहगढ़ ब्लॉक की प्रगति बेहद खराब मिली। नाराज पीडी ने मुसाफिरखाना बीडीओ हरिश्चंद्र, गौरीगंज बीडीओ शशि कुमार तथा शाहगढ़ बीडीओ अभिषेक पटेल को चेतावनी जारी की है। नोटिस में तीन दिन में प्रगति सुधार नहीं होने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed