फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   notice issue to tahseeldars

दायित्यों में लापरवाही पर तहसीलदारों से जबाब-तलब

Wed, 01 Jul 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
notice issue to tahseeldars
गौरीगंज (अमेठी)। दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर अग्रसारित शिकायतें निर्धारित समय में निस्तारित नहीं कर पाना जिले के सभी तहसीलदारों को भारी पड़ा। एडीएम ने पोर्टल पर निस्तारण की समीक्षा की तो शिकायतें लंबित मिली। शिकायतें लंबित देख एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर तत्काल लंबित शिकायतें निस्तारित कर जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश सरकार की ओर से दोबारा रैंकिंग प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा करने के बाद बुधवार को एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण के प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ की गौरीगंज तहसीलदार स्तर पर 30 शिकायतें लंबित व 13 डिफाल्टर के साथ ही ऑनलाइन की 87 शिकायतें, तो मुसाफिरखाना तहसीलदार स्तर पर मुख्यमंत्री संदर्भ की 11 शिकायतें लंबित तो पांच डिफाल्टर श्रेणी के साथ 76 ऑनलाइन शिकायत लंबित मिलीं।
विज्ञापन

इसी तरह तहसीलदार अमेठी स्तर पर मुख्यमंत्री संदर्भ की 16 तो ऑनलाइन 170 तथा तहसीलदार तिलोई के स्तर पर मुख्यमंत्री संदर्भ की 15 और 44 ऑनलाइन प्राप्त शिकायतें लंबित मिलीं। शिकायतें लंबित देख एडीएम ने सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन में पोर्टल पर लंबित शिकायतें गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करते हुए भविष्य में शिकायतों के निस्तारण के प्रति सजग रहते हुए प्रतिदिन शिकायतें निस्तारित करने का निर्देश दिया है। एडीएम ने शिकायतें निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed