फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   notice issue to sdm and bdo

सीडीओ ने सभी एमडीएम व बीडीओ से मांगा जवाब

Wed, 23 Dec 2020 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
notice issue to sdm and bdo
गौरीगंज (अमेठी)। पिछड़ा वर्ग के कमजोर परिवार की पुत्रियों के विवाह के लिए संचालित योजना का आवेदन लंबित रखना सभी एसडीएम व बीडीओ को भारी पड़ा। मामला संज्ञान में आने के बाद सीडीओ ने तीन दिन में लंबित आवेदनों की जांच कर अग्रसारित या रिजेक्ट करते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से संचालित शादी अनुदान योजना में पिछड़ा वर्ग के 816 परिवारों ने आवेदन किया है। आवेदन के बाद कई बार निर्देश के बावजूद एसडीएम व बीडीओ ने अब तक मात्र 197 आवेदन पत्र अग्रसारित व 59 आवेदन पत्र निरस्त किया है। शेष 560 आवेदन की जांच कर अग्रसारित नहीं होने तथा 46 अग्रसारित आवेदन की हार्ड कॉपी कई बार पत्राचार के बाद कार्यालय में जमा नहीं किया।
विज्ञापन

एसडीएम व बीडीओ की ओर से पत्राचार के बाद भी आवेदन निस्तारित नहीं करने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय ने मामले की रिपोर्ट सीडीओ को दी। रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बुधवार को सभी एसडीएम व बीडीओ को नोटिस जारी किया। नोटिस में उनके स्तर पर लंबित पिछड़ा वर्ग के शादी अनुदान आवेदन की जांच कर अग्रसारित या निरस्त करते हुए तीन दिन में जवाब व हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने आवेदन लंबित रहने तथा जवाब से संतुष्ट न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed