फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   notice issue to all bdo

लापरवाही पर जिले के सभी बीडीओ से जवाब तलब

Tue, 18 Aug 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
notice issue to all bdo
गौरीगंज (अमेठी)। ग्राम पंचायतों का चहुमुखी विकास करने के लिए शासन ने मूलभूत सुविधाओं को चिन्हित कर विकास की कार्ययोजना तैयार करने को इज ऑफ लिविंग सर्वे कर वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद सभी बीडीओ की ओर से सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने का मामला प्रकाश में आया। बीडीओ की ओर से बरती जा रही लापरवाही से नाराज सीडीओ ने सभी को नोटिस जारी कर सर्वे कार्य शीघ्र पूरा करते हुए जवाब देेने को कहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में ग्राम पंचायतों को विकसित करने के लिए संसाधनों की कमी चिन्हित कर विकास कार्य का प्रस्ताव तैयार कर ग्राम पंचायतों के चहुमुखी विकास करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए पिछले दिनों इज ऑफ लिविंग सर्वे करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया था।
विज्ञापन

शासन का निर्देश मिलने के बाद इज ऑफ लिविंग सर्वे कार्य समय से पूरा कर विकास कार्य का प्रस्ताव तैयार हो सके इसके लिए सीडीओ ने सभी बीडीओ को पत्र जारी कर सर्वे कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था। निर्देश के बाद मंगलवार को सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने समीक्षा की तो अमेठी ब्लॉक में 12, बहादुरपुर में आठ, भादर में 24, भेटुआ में 18, गौरीगंज में 15, जगदीशपुर में छह, जामो में आठ, मुसाफिरखाना में 47, संग्रामपुर में नौ, शाहगढ़ में 23 सिंहपुर व तिलोई में एक-एक तो शुकुल बाजार में एक भी ग्राम पंचायत में कार्य पूरा नहीं होने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ की ओर से बरती जा रही लापरवाही से नाराज सीडीओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल सर्वे कार्य पूरा कर जवाब देने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने इज ऑफ लिविंग सर्वे कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed