{"_id":"5e3b09c18ebc3ee5ec094ce1","slug":"notice-issue-to-14-officers-amethi-news-lko5068982186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय छोड़ने वाले 14 अधिकारियों से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय छोड़ने वाले 14 अधिकारियों से जवाब-तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शासन व जिला प्रशासन के निर्देशों के बावजूद मुख्यालय पर रात्रि विश्राम नहीं करना 14 अफसरों को भारी पड़ गया। डीएम ने मंगलवार रात नौ बजे 49 अफसरों को फोन कर उनसे लाइव लोकेशन मोबाइल पर मंगवाई। लोकेशन मिलने पर पता चला कि 14 अधिकारी मुख्यालय से बाहर हैं।
अफसरों के बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने से नाराज डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है। बिना अनुमति जिला मुख्यालय छोड़ना बुधवार को जिले के 14 अफसरों को भारी पड़ा। शासन के निर्देश पर डीएम अरुण कुमार ने मंगलवार रात नौ से 11 बजे के बीच 49 अफसरों को फोन कर उनकी मोबाइल पर लाइव लोकेशन मंगवाई।
लाइव लोकेशन के परीक्षण में तहसीलदार न्यायिक तिलोई, नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना, बीडीओ भादर, जामो, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, सिंहपुर व बहादुरपुर, जिला मनोरंजन कर अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी और एक्सईएन पीएमजीएसवाई जिला मुख्यालय से बाहर मिले।
विज्ञापन
अफसरों की मनमानी से नाराज डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में समुचित जवाब देने का निर्देश दिया है। डीएम ने भविष्य में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने, सीयूजी फोन ऑन रखने व जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम की नोटिस जारी होने के बाद अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।