फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   notice issue

सभी एसडीएम व तहसीलदार से जवाब-तलब

Mon, 13 Jul 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
notice issue
गौरीगंज (अमेठी)। ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर आवेदित ऑनलाइन प्रमाण पत्र आवेदन का डेडलाइन में निस्तारण नहीं कर पाना जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदार को भारी पड़ा। निस्तारण व निर्गत होने की ऑनलाइन समीक्षा के दौरान जिले में बड़ी संख्या में आवेदन पोर्टल पर लंबित मिलने से नाराज एडीएम ने सभी से जवाब तलब करते हुए लंबित आवेदनों को गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को आय, जाति, निवास व हैसियत प्रमाण पत्र के लिए कार्यालयों की परिक्रमा करने से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने ई-डिस्ट्रिक पोर्टल संचालित किया है। पोर्टल पर आवेदन के 15 दिन में आवेदन की जांच कर ऑनलाइन प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है। शासन की मंशा के बावजूद जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदार की ओर से ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर आवेदित प्रमाण पत्रों के आवेदन निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने सोमवार को ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन व निस्तारण की समीक्षा की तो बड़ी संख्या में एसडीएम स्तर पर निवास व हैसियत तो तहसीलदार स्तर पर जाति व आय प्रमाण पत्र आवेदन लंबित मिले। जिम्मेदारों की ओर से ऑनलाइन आवेदित प्रमाण पत्र आवेदन में बरती जा रही लापरवाही से नाराज एडीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें तत्काल पोर्टल पर लंबित आवेदनों को गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करते हुए समुचित जवाब देने का निर्देश दिया है। एडीएम ने पोर्टल पर प्रमाण पत्र आवेदन लंबित रहने तथा जवाब से संतुष्ट न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed