{"_id":"5efe114e8ebc3e431f7ffe93","slug":"notice-issue-amethi-news-lko528842497","type":"story","status":"publish","title_hn":"निस्तारण में लापरवाही पर 50 अफसरों से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निस्तारण में लापरवाही पर 50 अफसरों से जवाब-तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। लोगों की सहूलियत व शिकायतों के गुणवत्ता परक निस्तारण के लिए डीएम की ओर से संचालित सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण नहीं कर पाना 50 अफसरों को भारी पड़ा। डीएम ने ट्वीटर व व्हाट्स एप पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की तो न सिर्फ बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित मिलीं बल्कि उनके निस्तारण की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं मिली।
जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण व कार्यालय में फरियादियों की भीड़ कम करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ट्वीटर के साथ व्हाट्स एप पर शिकायत निस्तारण की कवायद शुरू करते हुए शिकायतों के निस्तारण के लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया था। जिला प्रशासन की ओर से शुरू शिकायत निस्तारण की नई व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें अपलोड भी की थी।
गुरुवार को डीएम अरुण कुमार ने ट्वीटर व व्हाट्स एप के साथ सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की तो ट्वीटर पर प्राप्त 102 तथा व्हाट्स एप पर 16 समेत कुल 126 शिकायतें लंबित होने के साथ निस्तारण प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। समीक्षा के दौरान उजागर लापरवाही से नाराज डीएम ने सभी 50 अफसरों को जारी नोटिस में लंबित शिकायतों की संख्या दर्शाते हुए तत्काल गुणवत्ता परक निरस्तारण के साथ जवाब देने का निर्देश दिया है। डीएम ने शिकायतें लंबित रहने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।