{"_id":"5e54191d8ebc3ef3c814523b","slug":"notice-issue-amethi-news-lko510407781","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर 25 अफसरों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर 25 अफसरों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। आईजीआरएस पोर्टल पर सीएम व अफसरों की ओर से संदर्भित शिकायतें के निस्तारण में डिफाल्टर होना जिले के 25 अफसरों को भारी पड़ा। एडीएम ने शिकायत निस्तारण प्रगति की समीक्षा की तो मामला प्रकाश में आया। शिकायत निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज एडीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें तत्काल पोर्टल पर लंबित शिकायतों का निस्तारण करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है।
प्रदेश सरकार की ओर जन शिकायतों के निस्तारण में संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पोर्टल पर मुख्यमंत्री समेत अफसरों की ओर से संदर्भित शिकायतों के निस्तारण में डिफाल्टर की श्रेणी में पहुंचना जिले के 25 अफसरों को भारी पड़ा। शिकायतों के निस्तारण में जिले को फरवरी माह में भी प्रथम स्थान दिलाने की कोशिश में जुटी एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने सोमवार को पोर्टल पर निस्तारण की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान जिला उपायुक्त मनरेगा, परियोजना निदेशक, डीपीआरओ, डीपीओ, एक्सईएन लघु सिंचाई, एक्सईएन विद्युत खंड गौरीगंज, एक्सईएन सिंचाई, डीआईओएस, सीवीओ, युवा कल्याण अधिकारी, आयुक्त सहकारिता, एसडीएम अमेठी, सीओ गौरीगंज, तहसीलदार गौरीगंज व अमेठी, डीडीओ, प्रभागीय वनाधिकारी, बीडीओ भादर, संग्रामपुर, अमेठी, भेटुआ, बाजार शुकुल, अधीक्षक सीएचसी भेटुआ व एसओ जगदीशपुर शिकायत के निस्तारण में डिफाल्टर की श्रेणी में मिले।
विज्ञापन
अफसरों की लापरवाही से नाराज एडीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें तत्काल शिकायतों का निस्तारण करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया गया है। एडीएम ने शिकायतें निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।