फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Note down Amma's name, get the benefit of Samman Nidhi

Amethi News: अम्मा का नाम नोट करिए, सम्मान निधि का लाभ दिलाइए

Sat, 30 Dec 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 30 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Note down Amma's name, get the benefit of Samman Nidhi
जगदीशपुर (अमेठी)। नौगरिवा चौराहे पर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक अलग अंदाज दिखा। किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलने से परेशान एक बुजुर्ग की शिकायत पर एसडीएम को बुलाकर कहा कि अम्मा का नाम व नंबर नोट करिए, अगले एक घंटे में सम्मान निधि का लाभ दिलाइए। हमें भी बताइए। खाद को लेकर किसानों की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन


इससे पहले स्थानीय सासंद ने टिकरी चौराहे पर दिलीप के ठेले से सेब खरीदा। स्थानीय लोगों से जानकारी भी ली। केंद्रीय मंत्री ने बंदोइया में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की। उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सांसद को बताईं। निजी सचिव विजय गुप्ता,सीडीओ सान्या छाबड़ा और खंड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा को समुचित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन



-----------
पहले जमीन की चोरी करते थे, अब आवाज की कर रहे
- कार्यक्रम में एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने कांग्रेसियों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले जो जमीन की चोरी करते थे, अब आवाज की चोरी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या कश्मीर में धारा 370 समाप्त हो गई है, अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर भी बन रहा है। प्रधानमंत्री ने देश की सभी राष्ट्रीय समस्याओं का हल करके भारत को विश्व गुरु राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
यह रहे माैजूद
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह, जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी, उपमा सरोज, विजय किशोर तिवारी, चंद्रमौलि सिंह, सुधांशु शुक्ला, पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विषुव मिश्रा, अंशू तिवारी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिलीप विश्व कर्मा, सच्चेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ राजू सिंह, महामंत्री अनिल कुमार सिंह, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।



दी बधाई
शनिवार की सुबह केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एचएएल कोरवा के अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। गाजियाबाद से आए श्याम बिल्डवेल गाजियाबाद के एमडी शांतनु मिश्र अपनी पत्नी आकांक्षा मिश्र और बेटे सहस्र मिश्र के साथ उसका जन्म दिन मनाया। केन्द्रीय मंत्री ने उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed