फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Not a single Apar ID was made in 78 schools

Amethi News: 78 स्कूलों में नहीं बनी एक भी अपार आईडी

Wed, 12 Feb 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Not a single Apar ID was made in 78 schools
अमेठी सिटी। जिले में अपार आईडी सृजन कार्य में बेहतर प्रगति है, इसके बाद भी जिले के 78 विद्यालयों में अभी तक शून्य प्रगति है। ऐसे में संबंधित विद्यालय की मान्यता खत्म करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए संबंधित विद्यालयों को शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस भी भेजा गया है।
विज्ञापन




जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों की अपार आईडी सृजन का कार्य जारी है। अपार आईडी के माध्यम से विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण ऑनलाइन एकत्र किया जाएगा। हालांकि इसको ऐच्छिक बनाया गया है। जिसका अर्थ है कि अभिभावकों की अनुमति के बाद ही अपार आईडी के सृजन का कार्य किया जाएगा। वहीं विद्यालयों के फरमान के बाद अभिभावक इसे बनवाने में रुचि ले रहे हैं, जबकि जिले में करीब 78 विद्यालय इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन



स्थिति यह है कि उनकी प्रगति लगभग शून्य है। इसमें 60 विद्यालय कक्षा एक से आठ तक के तो 18 विद्यालय माध्यमिक शिक्षा के हैं। शून्य प्रगति वाले सभी विद्यालय वित्तविहीन की श्रेणी में हैं। जिले में अपार आईडी सृजन में रुचि नहीं लेने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने पर शासन से रोक लगा दी गई है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों के पास मात्र मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी ही शेष रह गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि शून्य प्रगति वाले विद्यालयों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेसिक में 72 तो माध्यमिक स्कूल में 48 प्रतिशत कार्य पूर्ण
जिले में अपार आईडी सृजन के कार्य में बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में करीब 72 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। जिसमें परिषदीय विद्यालयों में 89.13 प्रतिशत, सरकारी सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में 80 प्रतिशत व वित्तविहीन निजी विद्यालयों में 42.34 प्रतिशत अपार आईडी सृजन का कार्य पूरा हो गया है। माध्यमिक विद्यालयों में 48.65 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी का सृजन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed