फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nodal officers nominated for assembly elections

विधानसभा चुनाव के लिए नामित हुए नोडल अफसर

Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers nominated for assembly elections
गौरीगंज (अमेठी)। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की कवायद जिले में शुरू हो गई है। आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल व सहायक नोडल अफसरों को नामित कर उसकी सूची जारी कर दी है। डीएम ने नामित अफसरों को आयोग के निर्देशानुसार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने चुनाव की संपूर्ण व्यवस्थाओं को ससमय सुनिश्चित कराने के लिए नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारियों को नामित किया है। एडीएम एसपी सिंह तथा एएसपी विनोद कुमार पांडेय को प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता पालन एवं उल्लंघन संबंधी व्यवस्था (एमसीसी) का नोडल अधिकारी, सभी एसडीएम को रिटर्निंग ऑफिसर, सभी सीओ व तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, समस्त खंड विकास अधिकारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन अमेठी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम/शिकायत प्रकोष्ठ एवं पीजीआरएस/सी विजिल कॉल सेंटर के लिए एडीएम न्यायिक सुधीर कुमार रूंगटा को नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट फाल्गुनी सिंह, ई-डिस्टिक्ट मैनेजर अमित कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एडीएम व एएसपी को प्रभारी अधिकारी कानून व्यवस्था, सभी एसडीएम, सीओ, तहसीलदार व सहायक रिटर्निंग अफसर को सहायक नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी सुरक्षा प्लान हेतु एडीएम व एएसपी को नोडल व सभी एसडीएम तथा सीओ को सहायक नोडल अधिकारी, पुलिस बल तैनाती के लिए एएसपी को नोडल सीओ गौरीगंज को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
क्रिटिकल मतदान केंद्र हेतु एडीएम व एएसपी को नोडल अधिकारी तथा सभी एसडीएम व सीओ को सहायक नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी प्रेक्षक व्यवस्था हेतु सहायक महानिरीक्षक निबंधक रमेश चंद्र को नोडल व उप निबंधक मुसाफिरखाना, तिलोई, जिला आबकारी अधिकारी व जिला आबकारी निरीक्षक अमेठी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
प्रभारी अधिकारी मतपत्र व्यवस्था के लिए डीएफओ एमएन सिंह को नोडल अधिकारी व पीडी, जिला कृषि अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी डाक मत पत्र हेतु एडीएम न्यायिक को नोडल अधिकारी व एसओसी चकबंदी को सीओ चकबंदी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर को मीडिया का नोडल अधिकारी व सहायक सूचना अधिकारी, सभी एसडीएम को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
प्रभारी अधिकारी स्टेटिक्स एवं को-ऑडिशन हेतु सीडीओ को नोडल अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी व सहायक अभियंता डीआरडीए को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। यातायात व इंधन व्यवस्था हेतु अतिरिक्त मजिस्ट्रेट फाल्गुनी सिंह, एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार सिंह, डीएसओ संजय कुमार को नोडल अधिकारी तथा यात्री/मालकर अधिकारी, एआरटीओ प्रवर्तन पुष्पांजलि मित्रा गौतम पूर्ति निरीक्षक गौरीगंज, अमेठी, तिलोई व मुसाफिरखाना को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
सीडीओ को स्वीप व्यवस्था का नोडल अधिकारी व डीआईओएस, बीएसए को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। सोशल मीडिया हेतु फाल्गुनी सिंह को नोडल अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। एडीएम तथा वरिष्ठ कोषाधिकारी को व्यय लेखा व्यवस्था (ईईएम) का नोडल अधिकारी, सहायक कोषाधिकारी, वित्त लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा, वित्त लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।
मतदान कार्मिक (मतदान/ मतगणना कार्मिक/ सेक्टर एवं जोनल/ स्टैटिक मजिस्ट्रेट/ माइक्रो ऑब्जर्वर/ मास्टर ट्रेनर आदि की तैनाती एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए सीडीओ को नोडल अधिकारी व डीडीओ, डीआईओएस बीएसए, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई गौरीगंज व अनुदेशक आईटीआई गौरीगंज को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।
प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफी डिजिटल/वीडियो कैमरा/वेब कास्टिंग व्यवस्था हेतु डीपीआरओ को नोडल अधिकारी व अपर जिला पंचायत अधिकारी (पंचायत) व अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी लेखन/निर्वाचन सामग्री एवं पत्रों की व्यवस्था (मैटेरियल लॉजेस्टिक) हेतु एसओसी को नोडल अधिकारी व सहायक चकबंदी अधिकारी जगदीशपुर, गौरीगंज व बाजार शुकुल को सहायक नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कम्यूनिकेशन प्लान (नामांकन स्कैनिंग, निर्वाचन की बुकलेट, मानचित्र, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान संकलन/ बुकलेट की तैयारी व्यवस्था हेतु एसक्सईएन लोक निर्माण विभाग को नोडल अधिकारी तथा सभी एसडीएम व दो सहायक अभियंता प्रांतीय खंड तथा एक जेई को सहायक नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी टेंट, फर्नीचर, विद्युत एवं लाउडस्पीकर व्यवस्था का एडीएम को नोडल अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, जेई लेाक निर्माण, एक्सईएन विद्युत प्रथम खंड, सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
ईवीएम एवं वीवी पैट व्यवस्था हेतु एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण को नोडल अधिकारी व इसी विभाग के तीन जेई अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।
प्रभारी अधिकारी दिव्यांग मतदाता हेतु जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी अमेठी को नोडल अधिकारी तथा सभी बीडीओ को सहायक नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एवं कंप्यूटराइजेशन निर्वाचन संबंधी साइड पर अपलोडिंग व्यवस्था हेतु जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमेठी को नोडल अधिकारी व अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमेठी तथा सहायक सूचना अधिकारी सूचना विभाग को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।
प्रभारी अधिकारी वेलफेयर खानपान एवं हल्के नाश्ते की व्यवस्था हेतु डीडीओ को नोडल अधिकारी, डीएसओ, डिप्टी आरएमओ को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कोविड-19, प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य कल्याण व्यवस्था हेतु सीएमओ को नोडल अधिकारी, तथा चार एसीएमओ को को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।
सीडीओ को एएमएफ की व्यवस्था का नोडल अधिकारी, समस्त एसडीएम, एक्सईएन विद्युत, डीपीआरओ, बीएसए, सहायक लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा को सहायक नोडल अधिकारी, पेड न्यूज हेतु शिव दर्शन यादव सहायक सूचना अधिकारी को नोडल अधिकारी, एसडीएम गौरीगंज, संयुक्त निदेशक अभियोजन को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।
निर्वाचक नामावली व्यवस्था हेतु सभी एसडीएम को नोडल अधिकारी तथा सभी तहसीलदार व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी, प्रोटोकॉल व्यवस्था हेतु उपायुक्त मनरेगा को नोडल अधिकारी व एमए जिला पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।

कार्यालय प्रबंधन हेतु फाल्गुनी सिंह को नोडल अधिकारी, प्रधान सहायक जिनीका, वरिष्ठ सहायक जिला निर्वाचन कार्यालय, डाटा एंट्री ऑपरेटर को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। केंद्रीय बल अवस्थापना की व्यवस्था हेतु एडीएम व एएसपी को नोडल अधिकारी, सभी एसडीएम, सीओ, डीआईअेाएस, डीपीआरओ, एक्सईएन विद्युत व जल निगम को सहायक नोडल अधिकारी तथा जीपीएस की व्यवस्था हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को नोडल व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed