फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nipun assessment test will be given on OMR sheet.

Amethi News: ओएमआर शीट पर देंगे निपुण असेसमेंट टेस्ट

Sun, 10 Sep 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 10 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Nipun assessment test will be given on OMR sheet.
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 1,583 परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे एक लाख 89 हजार विद्यार्थियों का दो दिवसीय निपुण असेसमेंट टेस्ट सोमवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन कक्षा एक से तीन, दूसरे दिन कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों टेस्ट होगा। 90 मिनट की होने वाली लर्निंग आउटकम परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। टेस्ट के बाद सरल एप के माध्यम से ओएमआर शीट को स्कैन कर मूल्यांकन कार्य भी पूरा हो जाएगा। हर एक केंद्र पर पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। टेस्ट मेंं कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों की ओएमआर शीट पर नौ अंक की स्टूडेंट आईडी के साथ क्रमवार मौखिक रूप से प्रश्न पूछने के बाद उत्तर शिक्षक स्वयं शीट पर भरेंगे। शिक्षक सिर्फ उन्हीं प्रश्नों के उत्तर सीट पर भरेंगे, जिसका बच्चे ने सही उत्तर दिया हो। मंगलवार को कक्षा चार से आठ तक बच्चों को सिर्फ ओएमआर शीट भरने की विधि शिक्षक बताएंगे।
विज्ञापन

शिक्षक बताएंगे शीट कैसे भरें
उत्तर विद्यार्थी स्वयं भरेंगे। ओएमआर शीट से परीक्षा के लिए 90 मिनट निर्धारित किया गया है। जिसमें 10 मिनट ओएमआर शीट भरने की विधि समझाएंगे। 60 मिनट प्रश्नपत्र हल करने के बाद 20 मिनट ओएमआर सीट पर हल करने के लिए निर्धारित किया गया है। परीक्षा के बाद ओएमआर शीट सरल एप पर स्कैन करने के बाद स्कूल में सुरक्षित रखी जाएगी।
विज्ञापन

टेस्ट के बाद होगा सम्मान
एसेसमेंट टेस्ट में पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष प्रत्येक ब्लॉक के परीक्षा के दिन सर्वाधिक उपस्थिति प्रतिशत वाले पांच स्कूल के साथ परीक्षा में सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के वाले प्रति ब्लॉक के 20-20 विद्यार्थियों के साथ कक्षाध्यापक व अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन ब्लॉक के बीईओ को भी विभाग को ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारी लेंगे जायजा
जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडेय ने बताया कि ओएमआर शीट पर मूल्यांकन की निगरानी के लिए कोर टीम गठित की गई है। टीम के अतिरिक्त कंट्रोल रूम भी सक्रिय किया गया है।


नियमानुसार होगी आकलन परीक्षा
परीक्षा की शुचिता कायम रहे इसके लिए अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। ओएमआर शीट से परीक्षा व सरल एप से मूल्यांकन होने से सही स्थिति का आकलन होगा। इसके बाद का र्ययोजना निर्धारित कर निपुण भारत का लक्ष्य पूरा करते हुए बच्चों का शैक्षिक स्तर बेहतर बनाया जाएगा।
संजय कुमार तिवारी-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed