फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nighttime outages and daytime tripping have caused great distress.

Amethi News: रात में कटौती, दिन में ट्रिपिंग ने किया बेहाल

Sat, 27 Jun 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nighttime outages and daytime tripping have caused great distress.
अमेठी सिटी। जिले में लोकल फाल्ट और इमरजेंसी रोस्टिंग के चलते बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित रही। गौरीगंज, मुसाफिरखाना, पनियार, मऊ, करपिया, शुकुलपुर, सेमरौता और भादर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट गहराया, इन्वर्टर जवाब दे गए और दुकानों, छोटे प्रतिष्ठानों तथा कंप्यूटर आधारित कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन



गौरीगंज में गायत्री मंदिर के पास बिजली का खंभा झुक जाने से तहसील फीडर की आपूर्ति रात 10 बजे से 12:30 बजे तक बंद रही। मुसाफिरखाना में शाम 6:45 से 8:27 बजे, रात 9:13 से 10:45 बजे, रात 12 बजे से सुबह 3 बजे, सुबह 5:17 से 7:10 बजे तथा पूर्वाह्न 11 बजे से 12:30 बजे तक बिजली बाधित रही। पनियार में रात 10 बजे से 12:10 बजे, मऊ में रात 8:30 से 9:10 बजे और 10:40 बजे से 1:26 बजे, जबकि करपिया में रात 9:30 से 12:25 बजे तथा सुबह 4:45 से 6:25 बजे तक आपूर्ति ठप रही। शुकुलपुर, सेमरौता और भादर उपकेंद्रों पर भी कई चरणों में कटौती और ट्रिपिंग हुई।
विज्ञापन



लगातार बिजली संकट से लोगों को पानी भरने, घरेलू कामकाज, मोबाइल चार्ज करने और छोटे कारोबार संचालित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

33 केवी लाइन में फाल्ट, 150 गांवों की बिजली चार घंटे ठप
संग्रामपुर। गौरीगंज से आने वाली 33 केवी मुख्य लाइन में फाॅल्ट आने से पीठीपुर पावर हाउस से जुड़े करीब 150 गांवों की बिजली शुक्रवार सुबह 6:25 बजे बाधित हो गई। आपूर्ति सुबह 10:40 बजे बहाल हो सकी। इससे पहले बृहस्पतिवार रात 8:30 से 9:30 बजे तथा 10:30 बजे से रात 12 बजे तक भी बिजली बाधित रही। चार घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बंद रहने से पेयजल संकट गहराया, सिंचाई प्रभावित हुई और उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले-दूर कर दी खराबी
अधिशासी अभियंता गुरुचरन लाल भटनागर ने बताया कि लोकल फाल्ट और इमरजेंसी रोस्टिंग के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। तकनीकी खराबियां दूर कर सभी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed