{"_id":"6876a8c9aa6a0fcd1b0f4a58","slug":"newly-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-amethi-news-c-96-1-ame1002-144677-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Wed, 16 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। मुंशीगंज के कनकसिंहपुर गांव में नवविवाहिता अंजली चौरसिया (22) की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
नगरडीह मजरे इस्माइलपुर निवासी राकेश चौरसिया की बेटी अंजली की शादी बीती 12 फरवरी को कनकसिंहपुर गांव में हुई थी। अंजली के चाचा सुरेश चौरसिया ने आरोप लगाया कि विवाह के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। उसकी मौत की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर अंजली की गला दबाकर हत्या की गई और बाद में शव फंदे से लटका दिया गया।
मृतका के पति, सास-ससुर और अन्य परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। अंजली की मां शकुंतला, छोटे भाई अभिषेक और बहन प्रिंसी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।