फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Navy jawan killed in road accident

Amethi News: सड़क दुर्घटना में नौसेना जवान की मौत

Mon, 24 Apr 2023 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Navy jawan killed in road accident
सौरभ मिश्र फाइल फोटो
अमेठी। विशाखापतनम में तैनात नौसेना के जवान की तीन दिन पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मौत के बाद शनिवार को जवान का शव गांव पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में सलामी देने के बाद प्रयागराज में जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर अम्मरपुर गांव निवासी सौरभ मिश्र (23) पांच वर्ष पूर्व नौसेना में भर्ती हुए थे। इन दिनों उसकी तैनाती विशाखापतनम में थी। ड्यूटी के दौरान बुधवार को सौरभ मिश्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत के बाद नौ सेना के अफसरों ने मामले की सूचना फोन पर परिजनों को दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। गमगीन माहौल में शव का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को नौसेना के अधिकारी सौरभ का शव लेकर जोगापुर गांव पहुंचे। गांव में शव पहुंचने के बाद एक बार काेहराम मच गया। नौ सेना के अफसर ने सलामी समेत अन्य राजकीय सम्मान की प्रक्रिया पूरी की। गांव में सलामी अन्य प्रक्रिया होने के बाद परिजन शव को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। गंगा के तट पर गार्ड आफ ऑनर देने के बाद राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पूर्व हुई थी शादी
सौरभ का विवाह पिछले 17 फरवरी को गांव बहरिया थाना अंतू जिला प्रतापगढ़ की मोनिका से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन घर रहकर वापस ड्यूटी पर गया था। पति के मौत की सूचना व शव देखकर मोनिका रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी। पिता कृष्ण कुमार समेत अन्य परिवारीजन का भी हाल- बेहाल है तो रिश्तेदार व ग्रामीण गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed