{"_id":"67e84ce26f5802df710c669c","slug":"navratri-begins-today-cheers-will-resonate-in-homes-and-temples-amethi-news-c-96-1-ame1002-137389-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नवरात्र आज से, घर-मंदिरों में गूंजेंगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नवरात्र आज से, घर-मंदिरों में गूंजेंगे जयकारे
Sun, 30 Mar 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आस्था का पर्व नवरात्र रविवार को कलश स्थापना के साथ शुरू होगा। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त में भक्तगण घरों व मंदिरों में देवी कलश की स्थापना कर नौ दिनों तक मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे।
गौरीगंज स्थित दुर्गा भवानी, शमशेरियन भवानी, माता मवई धाम, मुसाफिरखाना स्थित हिंगलाज मंदिर, सिंहपुर स्थित अहोरवा भवानी धाम, संग्रामपुर स्थित मां कालिकन धाम सहित अन्य देवी मंदिरों को रंग रोगन के साथ सजा संवार कर नवरात्र के लिए तैयार किया गया है। सभी देवी मंदिरों के आस-पास पूजा सामग्री की दुकानें भी शनिवार से लगनी शुरू हो गई। शनिवार को देवी भक्त व व्रतधारी घर में कलश स्थापना की तैयारियां करने के साथ पूजन सामग्री व फलाहार आदि सामग्री की खरीदारी में जुटे रहे।
भोर से होगी मंदिरों में शंख व घंटों की गूंज : नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री की पूजा होगी। रविवार सुबह से देवी मंदिरों पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। मंदिर कमेटी भी श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन की व्यवस्था बनाने में जुटी है।