फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nandini wins the debate

Amethi News: वाद-विवाद में नंदिनी ने मारी बाजी

Thu, 07 May 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 07 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Nandini wins the debate
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल सरमें में बुधवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सामान्य ज्ञान, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताओं के आयोजन संग बच्चों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन



वाद-विवाद प्रतियोगिता में नंदिनी, अंशिका व महक क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राकेश ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रोशनी और दिनेश द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसमें इतिहास व राजनीति से जुड़े विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिसका बच्चों ने अपनी प्रतिभा के अनुसार उत्तर दिया।
विज्ञापन



रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या, रागिनी व सौम्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अखबार संग प्रतियोगी पुस्तकों को पढ़ने के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed