{"_id":"6aa060d0094aacefc60093bb","slug":"nandini-takes-first-place-in-badminton-sonali-wins-the-race-amethi-news-c-96-1-ame1002-175202-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बैडमिंटन में नंदिनी, दौड़ में सोनाली प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बैडमिंटन में नंदिनी, दौड़ में सोनाली प्रथम
Wed, 09 Sep 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी बाजार शुकुल में बैडमिंटन खेलती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाजारशुकुल में मंगलवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में हुईं विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में नंदिनी ने पहला, रीना ने दूसरा और अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। कैरम में संजना प्रथम, सोनम द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। दौड़ प्रतियोगिता में सोनाली प्रथम, फलक द्वितीय और चांदनी तृतीय स्थान पर रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में दिव्या की टीम विजेता और मोहिनी की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिताओं के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह रहा। शिक्षकों ने छात्राओं का मार्गदर्शन कर उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य शशिकला सिंह पटेल ने कहा कि खेलों से छात्राओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
विज्ञापन
खेल गतिविधियां स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई दी।