{"_id":"6892600e21d9e7511f0229e6","slug":"nancy-won-in-rangoli-rajan-won-in-essay-amethi-news-c-96-1-ame1002-146097-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रंगोली में नैंसी, निबंध में राजन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रंगोली में नैंसी, निबंध में राजन ने मारी बाजी
Wed, 06 Aug 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। संवाद
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ में मंगलवार को मिशन प्रबोधन के अंतर्गत एक स्कूल एक कार्यक्रम योजना के तहत विभिन्न शैक्षिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली में नैंसी और निबंध में राजन ने बाजी मारी।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अक्षत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजन शर्मा व नैंसी ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में शबनम और तहसीन क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में नैंसी और अक्षत को क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में राफिया ने प्रभावशाली वक्तव्य के जरिए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नैंसी और तहसीन ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य डॉ. श्रीमती मौर्य ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।