फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Naamdars only loot and workers serve: Smriti

नामदार सिर्फ लूटते हैं और कामगार सेवा करते हैं: स्मृति

Thu, 29 Feb 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 29 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Naamdars only loot and workers serve: Smriti
संबो​धित करती स्मृति जूबिन इरानी
अमेठी। सरकार होने के बावजूद नामदारों ने 50 वर्षों में अमेठी के विकास के लिए कुछ नहीं किया। यहां की जनता को गरीब रखने का ही काम किया है। आज आप हम कामदारों को देख रहे हैं, सिर्फ पांच साल में 50 वर्षों से रुका विकास हुआ है। ये बातें बुधवार को बाजार शुकुल के कटरा चौराहे पर आयोजित जायस, मोहनगंज, इन्हौना, रुदौली मार्ग के सुदृढीकरण कार्य का शिलान्यास करते हुए सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कही। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि नामदार सिर्फ लूटते हैं और कामगार सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता ने ऐसा समय भी देखा है, जब सांसद से मिलने दिल्ली वाले घर पर जाते थे, तो पता चलता था कि सांसद विदेश में है या घर में घुसने की अनुमति नहीं दी जाती थी।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आपके बगल का संसदीय क्षेत्र है। वहां सांसद नजर आईं, सांसद ही नहीं उनके परिजन भाई-बहन जो उनके लिए वोट मांगते थे, जब कोरोना काल में लोगों पर मौत का संकट था तब वह कहीं नजर आए। कहा कि उस समय भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर राशन, दवाएं, सैनिटाइजर, मास्क पहुंचा रहे थे। कोरोना का टीका लोगों को नि:शुल्क लगा।
विज्ञापन

कांग्रेस पर कसा तंज
कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अगर नामदारों की सरकार होती तो यह अनाज, टीका क्या मिलता ? उन्होंने नामदारों और कामदारों के फर्क को गिनाते हुए कहा कि अगर नामदार होते तो उनकी सिक्योरिटी गरीब जनता को मिलने नहीं देती है, धक्का मार कर हटा देती। कामगारों में यह फर्क है कि कोई सिक्योरिटी नहीं, बगैर भेदभाव के गरीब कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है और वह मंच साझा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अमेठी है हमारा घर और परिवार
दिलीप कौशल
जगदीशपुर (अमेठी)। दिल्ली में मुंबई व विदेश में कोई आज मुझसे पूछता है कि घर जा रही हो स्मृति तो मैं कहती हूं हां अपने घर और परिवार में जा रही हूं। यह बात कहते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि वह गरीब परिवार से हैं, पीएम नरेंद्र मोदी भी गरीब परिवार के बेटे हैं। उन्हें मालूम है कि यदि सांसद, विधायक के बीच में समन्वय हो तो गरीब का एक एक काम संभव है। केंद्रीय मंत्री ने बातों बातों में आगामी लोकसभा चुनाव में कामों को याद कर सचेत रहने की नसीहत देते हुए कहा कि पांच वर्षों में चाहे सर्दी-गर्मी, बरसात, कीचड़ व गढ्ढा एवं मौत सामने खड़ी हो, जहां पुरुष वर्ग जाने में कतराता है वहां पर वह खुद गईं और खड़ी रहीं ।
कहा की यदि बहन का मान है तो उसे बिना कुछ मांगे आशीर्वाद खुद दोगे। कहा कि जब परिश्रमी कामदारों को आर्शीवाद न मिले तो उनकी हिम्मत टूटती है। संवाद
इनसेट
सांसद ने गिनाया क्षेत्र में हुए विकास कार्य
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने संबोधन के दौरान जनता को क्षेत्र में कराए गए कार्यों को गिनाया। जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र ने पचास सालों में नामदारों का राज देखा, पांच साल हम जैसे कामदारों की सेवा देखी। लोगों को छत मिली और नल से जल भी मिला। तीन लाख परिवारों को शौचालय मिला। प्रति परिवार चार लोगों का जोड़ा जाए तो 12 लाख लोगों के पास शौचालय नहीं था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सदैव जनता की सेवा में लग रहें। बड़ों, महिला को सम्मान और बच्चों को स्नेह देंगे तो यह दीदी उनके लिए जान तक दे देगी

3501.70 लाख की लागत से सड़क का होगा निर्माण
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी सड़क मरम्मत शुभारंभ के बहाने क्षेत्र के लोगों को बड़ा संदेश दिया है। जर्जर पड़े 18 किलाे मीटर लंबे मार्ग मरम्मत कार्य को कराते हुए लोगों को बड़ी सुविधा दिलाई। बाजार शुकुल स्थित करीब 18 किलोमीटर लंबा जायस मोहनगंज इन्हौना, रुदौली मार्ग जर्जर हो गया था। शासन की ओर से स्वीकृत 3501.70 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण कार्य होगा। केंद्रीय मंत्री ने भूमि पूजन एवं नरियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। संवाद


सांसद ने व्यक्त की शोक संवेदना
स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी बुधवार को अपने दौरे के दौरान बाजार शुकुल के पूरे रग्घू शुक्ल गांव में जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला के घर पहुंची। भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाई सतीश चंद्र शुक्ला का बीते दिनों असामयिक निधन हो गया था। केंद्रीय मंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पारिवारिक जनों को ढांढस बधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed