{"_id":"67685b6702f6ffa28f0a6a58","slug":"musical-dancing-santa-singing-carols-amethi-news-c-96-1-ame1002-131759-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कैरल गाने वाले म्यूजिकल डांसिंग सेंटा की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कैरल गाने वाले म्यूजिकल डांसिंग सेंटा की धूम
Mon, 23 Dec 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी बाजार में क्रिसमस डे की तैयारी के लिए सामान खरीदते लोग। -संवाद
अमेठी। क्रिसमस नजदीक आते ही शहर के बाजारों की रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर रंग-बिरंगी सजावट की चीजों तथा छोटे से बड़े क्रिसमस ट्री की भरमार नजर आ रही है। सजावटी सामानों में चमचमाती रंग-बिरंगी बॉल्स, खूबसूरत लैंप, मोमबत्तियां और क्रिसमस थीम वाले स्टेशनरी के सामान बाजार में छाए हुए हैं। इसमें म्यूजिकल डांसिंग सेंटा क्लॉज की सबसे ज्यादा मांग है।
शहर की बाजार में जिंगल बेल, जिंगल बेल... गीत गाने वाले रोबोट भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। क्रिसमस पर परिचितों, रिश्तेदारों और बच्चों को बधाई देने के लिए लोग उपहारों की खरीददारी कर रहे हैं। गिफ्ट शॉप संचालकों की मानें तो ज्यादातर लोग क्रिसमस पर उपहार में देने के लिए उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी करना पसंद कर रहे हैं। मुंशीगंज रोड स्थित गिफ्ट शॉप की संचालिका शिप्रा ने बताया कि दुकान में जीरो से छह साल तक के बच्चों के लिए क्रिसमस ड्रेस उपलब्ध है। इसकी कीमत 100 रुपये से शुरू है। ट्री-डेकोरेशन के लिए सजावटी सामान 40 रुपये से आरंभ हैं।
बताया कि गाने वाले सेंटा का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। डांसिंग सेंटा से न सिर्फ कैरल की आवाज निकलती है बल्कि वह थिरकता भी नजर आता है। क्रिसमस ट्री में भी इस बार कई डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। स्नो पाइन ट्री और छोटे फोल्डेबल ट्री की मांग ज्यादा है। लोग घर को अलग तरीके से सजाने के लिए इन्हें खरीद रहे हैं। सजावट के लिए स्ट्रीमर्स, स्नो रिंग, बॉल्स, घटियां, बैनर्स आदि की भी बिक्री ही रही है। डांसिंग और म्यूजिकल सेंटा बच्चों के बीच ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। बाजार में सजावटी सामानों की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन
सजावटी वस्तु दाम रुपये में
स्नो पाइन ट्री - 500 से 1,000 तक
सेंटा की पोशाक - 200 से 1,000 तक
क्रिसमस प्रॉप्स - 50
सेंटेड मोमबत्ती - 50 से 200 तक
क्रिब सेंट्स - 300
म्यूजिकल डांसिंग सेंटा - 500 से 1200
मेरी क्रिसमस बैनर्स - 100
वाल लाइट्स - 150
फायर लैंप्स - 800 से 1000
इन कीमतों में मिल रहे क्रिसमस के उपहार
- सेंटा क्लाज परिधान : 150 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक
- सेंटा मास्क : 100 से लेकर 500 रुपये तक
- क्रिसमस ट्री : 50 से लेकर 5000 रुपये तक
- क्रिसमस केक : 200 से लेकर 4000 रुपये तक
- सेंटा स्टीकर : 30 से लेकर 100 रुपये तक
- सेंटा स्टार : 40 से लेकर 200 रुपये तक
क्रिसमस केक
क्रिसमस की खुशी केक के बिना अधूरी है। इस कमी को पूरा करने के लिए बाजार की विभिन्न बेकरी में चेरी केक, बटर ड्राई फ्रूट केक, चॉकलेट पल्म केक, बटर ऑलमंड केक, फ्रूट केक, वालनट केक तैयार होने शुरू हो गए हैं। इनकी कीमत 150 से 400 रुपये प्रति पीस होगी। दुकानदार शैलेंद्र कहते हैं कि क्रिसमस पर केक की खूब डिमांड होती है। इस अवसर पर मिल्क ड्राई फ्रूट केक की खूब बिक्री होती है। जिंजर फ्रूट केक क्रिसमस के अवसर पर बनाए जाते हैं। इसे भी खूब पसंद किया जाता है। वालनट केक की भी ठंड के मौसम में खूब बिक्री होती है।