{"_id":"68964d4bbdd40985a5071e37","slug":"musafirkhana-bus-stop-will-be-renovated-with-rs-136-crore-amethi-news-c-96-1-ame1002-146314-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 1.36 करोड़ से मुसाफिरखाना बस स्टॉप का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 1.36 करोड़ से मुसाफिरखाना बस स्टॉप का होगा कायाकल्प
Sat, 09 Aug 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना स्थित परिवहन निगम के बस स्टॉप का अब कायाकल्प होने जा रहा है। शासन से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बस स्टॉप के निर्माण के लिए 1.36 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। निर्माण का औपचारिक भूमि पूजन हो चुका है, जबकि निर्माण बारिश थमने के बाद शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित मुसाफिरखाना का यह बस स्टॉप लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उपेक्षित रहा है। बरसात के दौरान जलभराव से यात्री परेशान होते हैं। अब इस बस स्टॉप को उच्चीकृत किया जाना है। बस अड्डे का निर्माण सड़क की सतह से ऊंचा किया जाएगा, ताकि जलभराव की समस्या खत्म हो सके। प्रस्तावित संरचना में वेटिंग रूम, रेस्ट रूम, शौचालय, कैंटीन और ड्राइवर-कंडक्टर के विश्राम कक्ष शामिल हैं।
साथ ही यात्रियों को बसों की स्थिति और समय की जानकारी डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड भी लगेगा। भविष्य में यहां मॉल, मल्टीप्लेक्स और रेस्तरां जैसी सुविधाओं का भी प्रावधान किया जाएगा। सहायक प्रबंधक वीके शुक्ल ने बताया कि शासन ने नामित संस्था के माध्यम से प्रस्तावित कार्य को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया है।