{"_id":"65a035b86ee17e5be90cddaa","slug":"musafirkhana-ahead-in-cleanliness-survey-gauriganj-lags-behind-amethi-news-c-96-1-brp1002-11940-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्वच्छ सर्वेक्षण में मुसाफिरखाना आगे, गौरीगंज फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्वच्छ सर्वेक्षण में मुसाफिरखाना आगे, गौरीगंज फिसड्डी
Fri, 12 Jan 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम जारी किया। इसमें नगर पंचायत मुसाफिरखाना ने जिले में टाॅप किया है, जबकि गौरीगंज नगर पालिका परिषद सबसे पीछे रहा। केंद्र सरकार हर वर्ष नगर निकायों में स्वच्छता को लेकर चलाए जाने वाले अभियानों का सर्वे कराती है।
बृहस्पतिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का परिणाम जारी किया गया है। जारी की गई रैंकिंग में मुसाफिरखाना नगर पंचायत ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य स्तर पर उसे 64 वीं व राष्ट्रीय स्तर पर 1006 रैंक मिली है। यहां पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में 87.50 फीसदी, कूड़े के एमआरएफ सेंटर पर पहुंचाने व उसकी प्रोसेसिंग पर 43.86 प्रतिशत अंक मिले हैं।
वैसे घरों से सूखा व गीला कचरा उठान में शून्य प्रतिशत मिला है। वहीं, अमेठी नगर पंचायत ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में 92, अलग-अलग कूड़ा करके उठान में 2.50 प्रतिशत अंक के साथ राज्य स्तर पर 73 व राष्ट्रीय स्तर पर 1029 रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद जायस ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में 71.50, अलग-अलग करके कूड़ा उठान में 0.50 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में 100 वीं व राष्ट्रीय स्तर पर 1126 रैंक हासिल की है। गौरीगंज नगर पालिका परिषद ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में 50.50 प्रतिशत, घरों से अलग-अलग करके कूड़ा उठान में एक प्रतिशत अंक के साथ राज्य में 132 वीं व राष्ट्रीय स्तर पर 1242 रैंक हासिल की है। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के समन्वयक एसपी सिंह ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम आ गया है। देखा जा रहा है कि कहां चूक हुई, उन बिंदुओं मेें सुधार किया जाएगा।
--
कर्मियों को दी बधाई
- मुसाफिरखाना नगर पंचायत के अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने जिले में पहला स्थान पाने पर कर्मियों को बधाई दी है। कहा है कि जो भी कमी रह गई है, उसे और बेहतर बनाएंगे ताकि अगली बार बेहतर रैंकिंग मिल सके।