{"_id":"64a7118000bde5d2ef051ab4","slug":"murderers-death-during-raid-police-accused-of-beating-amethi-news-c-96-1-ame1002-1451-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दबिश के दौरान हत्यारोपी की मौत, पुलिस पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दबिश के दौरान हत्यारोपी की मौत, पुलिस पर पिटाई का आरोप
Fri, 07 Jul 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाने के पलिया पश्चिम गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बाराबंकी जिले के सुबेहा थाने की पुलिस की दबिश के दौरान गैर इरादतन हत्या के एक आरोपी की मौत हो गई। मृतक के परिजन पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। एसपी बाराबंकी ने परिजनों के आरोप को नकारते हुए बताया कि मृतक की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। घटना के बाद गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
बाराबंकी जिले के सुबेहा थाने में महुआतरे गांव निवासी राजेश कुमार (40) के खिलाफ 24 अप्रैल को गैर इरादतन हत्या समेत अन्य मामलों में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें गाय बांधने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई राजेश की पिटाई से घायल विनय कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में राजेश की तलाश कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी कमरौली थाने के पलिया पश्चिम गांव में अपनी ससुराल में रह रहा था। इसकी सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार की सुबह सुबेहा थाने की पुलिस टीम पलिया पश्चिम गांव पहुंची।
पहले पुलिस टीम ने घर में तलाशी ली तो आरोपी राजेश नहीं मिला। पता चला कि वह गांव के बाहर देखा गया है। पुलिस टीम को देखकर वह भागते हुए पानी से भरी नाली में गिर गया। गिरने के बाद टीम ने उसे पकड़ा तो वह बेहोश मिला। पुलिस बेहोश आरोपी को उसके साले के साथ लेकर सीएचसी जगदीशपुर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण बाद राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने मामले की जानकारी दोनों जिलों के अधिकारियों को दी। आरोपी की मौत हो जाने की सूचना पर एसपी बाराबंकी दिनेश सिंह व एसपी अमेठी डॉ. इलामारन जी. ने भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
परिजन लगा रहे गंभीर आरोप
राजेश की मौत के बाद पत्नी उर्मिला, साले मदन और पड़ोसी अनिल कुमार व राजेश ने सुबेहा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है कि पुलिस ने रोशन लाल के घर दबिश दी। राजेश नहीं मिला तो पुलिस टीम खेतों में पहुंच गई। उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया, जिससे वह कुछ दूर स्थित एक नाली में औंधे मुंह गिर पड़ा। आरोप है कि राजेश के गिरने पर पुलिस ने उसे पकड़ कर पीटा। इसी से उसकी मौत हो गई।
कमरौली पुलिस को नहीं दी दबिश की सूचना
सुबेहा थाने की पुलिस ने कमरौली थाने के पलिया पश्चिम गांव में दबिश देने की सूचना स्थानीय पुलिस तक को नहीं दी। इतना ही नहीं दबिश के दौरान न तो ग्राम प्रधान से संपर्क किया गया और न ही गांव के अन्य संभ्रांत नागरिकों को ही इस बाबत कुछ बताया गया।
घायल साले को देखने ससुराल आया था राजेश
सुबेहा थानाक्षेत्र के महुआतारे निवासी राजेश दो दिन पूर्व पत्नी उर्मिला के साथ कमरौली थाने के पलिया पश्चिम स्थित ससुराल रोशनलाल के घर आया था। उसका छोटा साला मदन सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। 24 अप्रैल 2023 को सुबेहा थाने पर दर्ज मुकदमे में अन्य लोगों के साथ राजेश कुमार भी नामजद था। वह ढाई महीने से फरार चल रहा था। अमेठी पुलिस को सूचना देकर सुबेहा पुलिस कमरौली थाने के पलिया पश्चिम गांव आरोपी को पकड़ने गई थी। पुलिस को देखकर राजेश भागने लगा व अचानक नाली में गिर जाने से बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दौरान उसके उसके ससुराल वाले भी साथ थे।
- दिनेश कुमार सिंह, एसपी बाराबंकी
बाराबंकी की सुबेहा पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कमरौली के पलिया पश्चिम गांव आई थी। दबिश में कमरौली पुलिस साथ नहीं गई थी। पुलिस देखकर आरोपी के भागने के दौरान नाली में गिर जाने से उसकी मौत की बात सामने आई है। मृतक के शव का पोस्टमाॅर्टम डाक्टरों के पैनल से कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।
- डॉ. इलामारन जी, एसपी अमेठी