{"_id":"6207f22f3e0a7b6db909f0c3","slug":"murder-of-a-middle-aged-sleeping-in-the-verandah-of-the-house-amethi-news-lko6175382174","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बरामदे में सो रहे अधेड़ की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बरामदे में सो रहे अधेड़ की हत्या
विज्ञापन
10 : मुसाफिरखाना : अधेड़ की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। -संवाद
- फोटो : AMETHI
मुसाफिरखाना (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रामरायपुर मोड़ पर मकान में सो रहे अधेड़ की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। परिवारीजनों को हत्या की जानकारी सुबह तब हुई जब वे गांव से सड़क वाले मकान पर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा है।
स्थानीय थाना क्षेत्र केे पलिया चंदापुर निवासी राम कृपाल चौहान (55) का एक मकान हाईवे स्थित रामरायपुर मोड़ के समीप बना है। शुक्रवार देर शाम राम कृपाल रोज की भांति भोजन करने के बाद सड़क वाले मकान में सोने चले गए। वहां पहुंचकर वे बरामदे में अकेले सो गए। शनिवार सुबह जब वह गांव वाले घर पर नहीं पहुंचे तो बेटे ने उन्हें फोन किया। लेकिन उनका फोन लगातार बंद जा रहा था। मोबाइल बंद होने पर उनका बेटा गंगेश चंद हाईवे वाले मकान पर गया। वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। पिता राम कृपाल का शव बरामदे में फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था।
राम कृपाल का सर फटा हुआ था। शव के समीप खून से सना लोहे का हथौड़ा पड़ा था। गंगेश ने तत्काल घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। इस बीच पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ मनोज कुमार व कोतवाल बृजेश कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र गंगेश चंद ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो लोगों पर जमीनी विवाद के चलते पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा है कि उक्त लोगों ने पिछले दिनों ही भूमि विवाद को लेकर हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही दो सगे भाई फूलचंद्र व शत्रुघ्न के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर दी गई है। कहा कि फिलहाल मृतक के परिवारीजनों द्वारा जमीनी विवाद बताया जा रहा है। नामजद आरोपियों को जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।