फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Murder case filed on man who is in prison

जेल में बंद युवक पर महिला की हत्या का केस

Wed, 01 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Murder case filed on man who is in prison
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के बाबूगंज सगरा स्थित आश्रम की महिला सेवादार की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला की हत्या में जिन पांच लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज हुआ है उनमें से एक आरोपी घटना के एक दिन पहले से जेल में बंद है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के बाजगढ़ी निवासी मीरा द्विवेदी बाबूगंज सगरा स्थित श्रीमतपरमहंस आश्रम की महिला सेवादार थीं। सोमवार सुबह मीरा द्विवेदी का शव राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिला था।
विज्ञापन

पति भास्कार की तहरीर पर पुलिस ने पूरे पंडित निवासी सगे भाई उमाशंकर मिश्र व जटाशंकर मिश्र के अलावा जामो थाना के बरौलिया गांव निवासी तीन सगे भाई राजीव, रणवीर व दिलीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के साथ जांच-पड़ताल शुरू की तो पता चला कि बरौलिया निवासी नामजद आरोपी रणवीर किसी गैर जमानती वारंट के मामले में जामो पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर 28 नवंबर को ही जेल भेजा जा चुका है। नामजद आरोपी के जेल में होने की बात सार्वजनिक हुई तो केस की कहानी ही पलटने लगी।
पुलिस सेवादार महिला की हत्या व दुर्घटना की गुत्थी अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि एक नई जानकारी सामने आ गई। इतना ही नहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार नामजद दो अन्य आरोपियों की लोकेशन भी घटना के समय लखनऊ में पाई गई है। ऐसे में पुलिस के सामने जांच में उभर कर आए नए पेच को सुलझाते हुए घटना का खुलासा करने की चुनौती है।

पुलिस टोल प्लाजा के सीसीटीवी की मदद से घटना के समय गुजरे वाहनों की डिटेल खंगालते हुए हत्या या दुर्घटना की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि नामजद एक आरोपी के जेल में होने की जानकारी जांच के दौरान प्रकाश में आई है। घटना से जुड़े हर बिंदु की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले की निष्पक्ष जांच पूरी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed