{"_id":"68e41658ce966e33190536d1","slug":"mukesh-tops-in-speech-garima-tops-in-essay-amethi-news-c-96-1-ame1002-149867-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाषण में मुकेश, निबंध में गरिमा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाषण में मुकेश, निबंध में गरिमा अव्वल
Tue, 07 Oct 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्त्
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के तहत सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और पाठ्यक्रम आधारित प्रश्नों की जानकारी से हुई। विद्यार्थियों को उत्तर याद रखने के सरल उपाय भी बताए गए।
कॉलेज में भाषण, सामान्य ज्ञान, क्विज, रंगोली, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता हुई। सामान्य ज्ञान में मुकेश प्रथम, कीर्ति द्वितीय और गरिमा तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में मुकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, यशराज द्वितीय और अमन कुमार पाल तृतीय स्थान पर रहे। निबंध लेखन में गरिमा ने बाजी मारी, जबकि यशराज दूसरे और राबिया बानो तीसरे स्थान पर रहीं।
रंगोली प्रतियोगिता में साबरीन पहले, काजल दूसरे और दिव्यांशी तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यार्थियों ने रंगों से शिक्षा, पर्यावरण और स्वच्छता पर आकर्षक आकृतियां बनाईं, जो सभी का ध्यान खींच रहीं थीं। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को उजागर करती हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व विकास में सहायक गतिविधियां भी उतनी ही जरूरी हैं। अंत में विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।