फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mukesh, Garima and Sabreen won

Amethi News: मुकेश, गरिमा और साबरीन ने मारी बाजी

Wed, 06 May 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 06 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mukesh, Garima and Sabreen won
राजकीय इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर में मंगलवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान, निबंध, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मुकेश ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कीर्ति द्वितीय और गरिमा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों से विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनमें उनकी जानकारी और समझ का आकलन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा गरिमा ने उत्कृष्ट लेखन के दम पर पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 के यशराज यादव द्वितीय और कक्षा 12 की राबिया बानो तृतीय स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में लेखन शैली, विचारों की स्पष्टता और भाषा की शुद्धता को आधार बनाकर मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन



भाषण प्रतियोगिता में मुकेश ने प्रभावी और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। यशराज यादव दूसरे और अमन कुमार यादव तीसरे स्थान पर रहे। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किए, जिसे निर्णायकों ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में साबरीन ने अपनी सृजनात्मकता और रंगों के सुंदर संयोजन से पहला स्थान प्राप्त किया। काजल द्वितीय और दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed