{"_id":"6ac153d89da859b26d0bc699","slug":"mud-wall-collapses-mother-and-daughter-injured-after-being-trapped-under-debris-amethi-news-c-96-1-ame1014-177229-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर मां-बेटी घायल
Sun, 04 Oct 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
पूरे रानी का पुरवा मजरे भदैय्या महमूदपुर गांव में गिरा मकान। स्रोत : स्थानीय
फुरसतगंज। पूरे रानी का पुरवा मजरे भदैय्या महमूदपुर गांव में शनिवार को बारिश से आई नमी के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से फूलकली (80) और उनकी बेटी रामपती (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में दो बकरियों की भी मौत हो गई। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को फूलकली अपनी बेटी रामपती के साथ घर के बरामदे में लेटी थीं। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सीएचसी फुरसतगंज ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर लेखपाल महेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर और हादसे में हुए नुकसान का जायजा लिया। नुकसान की रिपोर्ट तहसील भेज दी गई है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।