फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Movement of 50 thousand people will be easy

Amethi News: 50 हजार लोगों का आवागमन होगा सुगम

Sat, 22 Mar 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Movement of 50 thousand people will be easy
अमेठी सिटी। निर्माण के बाद से मरम्मत नहीं होने से जर्जर हो चुके संग्रामपुर क्षेत्र स्थित पतापुर-हरवंशपुर संपर्क मार्ग से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से अब जल्द निजात मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग दो माह में जर्जर मार्ग की मरम्मत करवाने जा रहा है। मार्ग की मरम्मत होने के बाद करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



अमेठी-संग्रामपुर मार्ग से पूरे हरिवंश जाने वाली सड़क पांच साल से बदहाल है। इस मार्ग से ठेंगहा, करनाईपुर, तिवारीपुर, बदलापुर, चन्डेरिया, धोएं, मड़ौली गांव के ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय, सीएचसी व थाने आते-जाते हैं। मां कालिका के दर्शन करने भी लोग इसी रास्ते से जाते हैं। मार्ग जर्जर होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ठेंगहा निवासी अरुण सिंह, करुणेश मिश्र ने बताया कि कई जगहों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में लोगो को रोज आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



जर्जर मार्ग पर बाइकों के फिसलने से हादसे भी हो रहे हैं। ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने गत दिनों सर्वे करवाया। सर्वे के बाद मार्ग की मरम्मत का अनुमानित आगणन तैयार करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव मंजूर करते हुए धनराशि भी जारी कर दी है। मार्ग की मरम्मत को मंजूरी मिलने की जानकारी के बाद ग्रामीणों व स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ठेकेदार का चयन होने के बाद अवर अभियंता की निगरानी में दो माह में मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करवाते हुए लोगों को आवागमन में सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed