{"_id":"66f09eaa798383490005e6b4","slug":"mothers-statues-started-taking-shape-amethi-news-c-96-1-ame1002-126118-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मां की प्रतिमाएं लेने लगीं आकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मां की प्रतिमाएं लेने लगीं आकार
Mon, 23 Sep 2024 04:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतिमा की सजावट करता कारीगर
जगदीशपुर (अमेठी)। दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गईं हैं। माता की प्रतिमाओं का निर्माण भी अंतिम चरण में है। पश्चिम बंगाल से आए कारीगर हाथों से प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
जिले के विभिन्न स्थानों पर इन दिनों दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण चल रहा है। यहीं से क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिमाओं की स्थापना की जाती हैं। पर्व से पहले प्रतिमाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो सके, इसके लिए कारीगरों के हाथ तेजी से चल रहे हैं। मूर्तियों को अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हुए हैं।
मूर्ति के निर्माण में लगे पश्चिम बंगाल के कारीगर नाडू ने कहा कि मूर्ति निर्माण में सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि 12 अन्य कारीगरों को लगाया गया है। मौजूदा समय में कुल 125 मूर्तियां बनाई गईं हैं, जिसमें से 105 की बुकिंग हो चुकी है। सभी प्रतिमाओं के निर्माण में कुल 12 ट्राॅली मिट्टी लगी है।
विज्ञापन
कारीगर ने बताया कि प्रतिमा निर्माण में लगने वाली सामग्री के दाम में तो वृद्धि हुई, लेकिन दाम में वृद्धि नहीं की गई। पांच हजार से 40 हजार रुपये तक की मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। दाम में बढ़ोतरी नहीं होने से सिर्फ लागत ही निकल पाती है। फिर भी धंधा है, किया जा रहा है।