फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mother-in-law died in accident, son-in-law injured

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, एक घायल

Tue, 22 Dec 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law died in accident, son-in-law injured
अमेठी। थाना क्षेत्र के जैनबगंज बाजार के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में लगे एक बिना नंबर के डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जहां बाइक पर बैठी महिला की मौके पर मौत हो गई वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर फरार हुए डंपर व चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पूरे बहबल निवासी बिट्टन (51) अपने दामाद रवींद्र की बाइक से मंगलवार को किशनी गांव से घर जा रही थी। दोनों किशनी के जैनबगंज मोड़ पर पहुंचे ही थे कि अचानक अनियंत्रित हुए डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

जब तक लोग दौड़कर पहुंचे तब तक चालक डंपर समेत वहां से भाग निकला। लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए ले जाने के लिए उठाया तो महिला की मौत हो चुकी थी। लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर मारने वाली डंपर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में लगी है। सूचना पर पहुंचे एसओ रविंद्र सिंह ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने कहा कि टक्कर मारने वाले डंपर की तलाश की जा रही है। कहा कि अभी पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर महिला की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed