{"_id":"5faf1485577ff03146731cac","slug":"most-expensive-registry-of-up-in-amethi-for-rs-161-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अमेठी सुर्खियों में... यहां 161 करोड़ रुपये में हुई यूपी की सबसे महंगी रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अमेठी सुर्खियों में... यहां 161 करोड़ रुपये में हुई यूपी की सबसे महंगी रजिस्ट्री
Sat, 14 Nov 2020 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
राजेश कुमार मिश्र/अजय कुमार मिश्र, अमेठी
राजेश कुमार मिश्र/अजय कुमार मिश्र, अमेठी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Nov 2020 04:49 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : amar ujala
अमेठी जिले की मुसाफिरखाना तहसील में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे महंगी रजिस्ट्री हुई है। आदित्य बिरला ग्रुप ने इस रजिस्ट्री के लिए स्टांप शुल्क और पंजीयन शुल्क, दोनों मिलाकर कुल 161 करोड़ रुपये से अधिक ई-पेमेंट के जरिये अदा किए।
विज्ञापन
आदित्य बिरला ग्रुप की ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने ग्रुप की आदित्य बिरला नुवो लिमिटेड से शुक्रवार को 833.04 एकड़ (1,332.86 बीघा) की भूमि का लीज परिवर्तन कराया। लीज परिवर्तन उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआईडीए) ने किया। इसके लिए ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने 1,41,59,52,060 स्टांप शुल्क व 20,22,78,940 रुपये पंजीयन शुल्क अदा किया।
विज्ञापन
कंपनी की तरफ से यह रजिस्ट्री शुक्रवार को ग्रासिम इंडस्ट्रीज के ज्वाइंट प्रेसीडेंट सुरेश चंद्र डाड ने कराई। रजिस्ट्री के बाद उप निबंधक भानुप्रताप सिंह ने इसके दस्तावेज सुरेश चंद्र को सौंप दिए। एडीएम वंदिता ने बताया कि शुक्रवार को हुई यह रजिस्ट्री स्टांप शुल्क की दृष्टि से प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी रजिस्ट्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन