फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   more than 700 hundred schools staff salary stopped

दो बीईओ समेत 797 स्कूल के स्टॉफ का वेतन बाधित

Wed, 11 May 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
more than 700 hundred schools staff salary stopped
गौरीगंज (अमेठी)। वर्तमान शैक्षिक सत्र में परिषदीय स्कूल के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार नामांकन नहीं कर पाना जिले के 797 स्कूलों में कार्यरत स्टॉफ व दो बीईओ को भारी पड़ा। शिक्षकों व बीईओ की ओर से बरती गई लापरवाही से नाराज बीएसए ने बीईओ के साथ स्कूल में कार्यरत सभी स्टॉफ का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया है। बीएसए ने लक्ष्य के अनुसार नामांकन कर रिपोर्ट व बरती गई लापरवाही पर जवाब देने का निर्देश देते हुए जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने एक से 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान संचालित किया था। शासन की ओर से जिले में 35,038 बच्चों का नामांकन कराने का लक्ष्य निर्धारित करने के बाद स्कूलवार लक्ष्य बेसिक शिक्षा विभाग ने तय किया था। लक्ष्य तय करने के बाद स्कूल में कार्यरत प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को डोर-टू-डोर संपर्क कर लक्ष्य के अनुसार नामांकन करने को कहा गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल शत-प्रतिशत बच्चों को शिक्षा देने के बावजूद शिक्षकों की ओर से जिले में लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला समन्वयक अरूण कुमार त्रिपाठी ने नामांकन कार्य की समीक्षा की तो अमेठी ब्लॉक में 105, बहादुरपुर में 12, भादर में 52, भेटुआ में 53, गौरीगंज में 94, जगदीशपुर में 57, जामो में 115, मुसाफिरखाना में 64, शाहगढ़ में 39, शुकुलबाजार में 25, संग्रामपुर में 94, सिंहपुर में 39 तथा तिलोई में 48 स्कूलों में 30 सितंबर 2021 में पंजीकृत बच्चों से भी कम नामांकन शैक्षिक सत्र में होने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं बीईओ संग्रामपुर शिव कुमार यादव व सिंहपुर नूतन जायसवाल ने नामांकन से जुड़ी सूचना निर्देशों के बावजूद अब तक कार्यालय में नहीं दी। लक्ष्य के अनुसार नामांकन नहीं होने तथा लापरवाही की जानकारी जिला समन्वयक ने बीएसए डॉ. अरविद कुमार पाठक को दी।
लगभग 2400 का वेतन होगा बाधित
इसके बाद बीएसए ने बीईओ संग्रामपुर व सिंहपुर के साथ लक्ष्य के अनुसार नामांकन नहीं करने वाले जिले में 797 परिषदीय स्कूलों में कार्यरत प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक समेत लगभग 2400 स्टॉफ के अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर रोक लगा दी। बीएसए ने सभी को लक्ष्य के अनुसार नामांकन कार्य पूरा कर रिपोर्ट व जवाब देने का निर्देश देते हुए नामांकन पूरा नहीं होने तक वेतन आहरित करने पर जिम्मेदार पटल सहायक व बीईओ को कार्रवाई की चेतावनी दी है।

बीएसए ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार नामांकन नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीएसए की कार्यवाही से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed