फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   more than 45 thousand students aadhar card made soon

आधार कार्ड विहीन 45,126 विद्यार्थियों का बनेगा कार्ड

Wed, 18 May 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
more than 45 thousand students aadhar card made soon
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को आधार कार्ड से लैस किया जाएगा। विभागीय योजनाओं में आधार कार्ड अनिवार्य होने के बाद विभाग ने सर्वे कराया तो शैक्षिक सत्र में पंजीकृत 1.90 लाख विद्यार्थियों में 45 हजार विद्यार्थी आधार कार्ड विहीन मिले। विभागीय योजना का लाभ शत प्रतिशत बच्चों को मिल सके, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने बीईओ के साथ प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी किया है। पत्र में बीआरसी केंद्र से संपर्क कर स्कूल में पंजीकृत शत प्रतिशत विद्यार्थियों का आधार कार्ड तैयार कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट (प्राथमिक व उच्च प्राथमिक एक ही परिसर में) परिषदीय स्कूल संचालित किए जाते हैं। शैक्षिक सत्र में कक्षा एक से आठ तक 1,90,321 बच्चों का नामांकन 15 मई तक हुआ है। विभाग की ओर से संचालित निशुल्क यूनिफार्म, पाठ्यपुस्तक व एमडीएम को पारदर्शी बनाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में बिना आधार कार्ड विद्यार्थियों के योजना से वंचित होने की संभावना पर बेसिक शिक्षा विभाग सक्रिय होकर शत प्रतिशत विद्यार्थियों को आधार कार्ड से लैश करने में जुटा है। सभी ब्लॉक स्थित बीआरसी कार्यालय पर आधार निर्माण किट व कर्मी तैनात होने के बावजूद विद्यार्थियों के वंचित होने पर विभाग गर्मी के अवकाश में अभियान संचालित कर शत प्रतिशत विद्यार्थियों को आधार कार्ड से लैस करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए विभाग ने सर्वे कराया तो शैक्षिक सत्र 2022-23 में नामांकित 1,90,321 विद्यार्थियों में से 1,45,195 विद्यार्थियों का आधार कार्ड निर्मित मिला तथा 45,126 विद्यार्थी आधार कार्ड विहीन मिले। आधार कार्ड विहीन विद्यार्थियों को चिह्नित करने के बाद विभाग ने बीईओ व प्रधानाध्यापक को पत्र जारी कर बीआरसी केंद्र पर तैनात आधार कार्ड निर्माण कर्मी से समन्वय स्थापित कर आधार विहीन विद्यार्थियों को ले जा कर आधार कार्ड तैयार कराने का निर्देश दिया है।
25 जून तक शत प्रतिशत विद्यार्थियों को आधार कार्ड से लैस करने की बात कहते हुए नए नामांकन होने पर तत्काल विद्यार्थी का आधार कार्ड तैयार कराने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक को देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
लगातार बन रहा आधार कार्ड
फोटो संख्या-10
जिला समन्वयक एमडीएम अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभियान संचालित करने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया गया है। प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी है कि नामांकित शत प्रतिशत विद्यार्थी का आधार कार्ड बना हो। आधार कार्ड नहीं होने पर विद्यार्थी के योजना से वंचित होने पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
फोटो संख्या-11
बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि शत प्रतिशत विद्यार्थियों को आधार कार्ड से लैस करने के लिए प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाध्यापकों को डोर-टू-डोर संपर्क कर शिक्षा से वंचित बच्चों को चिह्नित कर नामांकन के साथ आधार कार्ड से लैस करने को कहा गया है। एक जुलाई को स्कूल में पंजीकृत विद्यार्थी का आधार कार्ड नहीं होने की दशा में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
45 हजार के नहीं बने आधार
ब्लॉक - नामांकन - आधार विहीन विद्यार्थी
अमेठी - 4866 - 1286
बहादुरपुर - 15151 - 6015
भादर - 12095 - 3054
भेटुआ - 10049 - 3054
गौरीगंज - 15974 - 2498
जगदीशपुर - 22630 - 6989
जामो - 19166 - 5296
मुसाफिरखाना - 15066 - 3467
संग्रामपुर - 8368 - 558
शाहगढ़ - 8297 - 2602
सिंहपुर - 17059 - 4592
शुकुल बाजार - 21384 - 3200
तिलोई - 16616 - 5299
....................................................................
योग - 1,90,321 - 45,126
..................................................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed