{"_id":"691a1d97a527bbf009010d74","slug":"modern-facilities-will-be-increased-at-amethi-station-amethi-news-c-96-1-ame1002-152454-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अमेठी स्टेशन पर बढ़ेंगी आधुनिक सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अमेठी स्टेशन पर बढ़ेंगी आधुनिक सुविधाएं
Mon, 17 Nov 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। अमृत भारत योजना के अंतर्गत अमेठी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कार्य तेजी से हो रहा है। जुलाई 2023 में 22.7 करोड़ की स्वीकृति के बाद निर्माण शुरू हुआ। दो वर्ष में स्टेशन परिसर का स्वरूप काफी बदल चुका है। प्लेटफार्म एक और दो पर विशाल शेड विस्तार पूरा हो गया है। वर्तमान में पोर्च ढांचा और सर्कुलेटिंग क्षेत्र में सुधार के लिए काम चल रहा है। स्टेशन को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने पर जोर है।
यात्रियों की जरूरत को देखते हुए वेटिंग हॉल, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, टिकट क्षेत्र, वाईफाई, लिफ्ट, एस्केलेटर और यात्री मार्ग उन्नयन की प्रक्रिया जारी है। निर्माण के समय सुरक्षा दृष्टि से यात्रियों का प्रवेश-निकास अस्थायी रूप से गेट दो से संचालित है। गेट एक पर पुराना ढांचा हटाने के बाद नया पोर्च तैयार किया जा रहा है। स्थानीय यात्रियों ने बदले माहौल पर खुशी जताई।
विभु शुक्ला ने कहा कि प्लेटफार्म पर लंबा शेड बनने से बारिश और धूप से राहत मिलती है। अंबुज तिवारी ने बताया कि परिसर पहले से साफ-सुथरा दिखता है और बैठने की व्यवस्था भी बेहतर है। अमित मिश्रा ने कहा कि लिफ्ट और एस्केलेटर लगने से बुजुर्ग यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। रसिक ने कहा कि वाईफाई सुविधा से प्रतीक्षा समय उपयोगी बन गया है।
विज्ञापन
निर्माण पूरा होने पर स्टेशन परिसर अधिक व्यवस्थित और सुचारू होगा। सर्कुलेटिंग क्षेत्र विस्तार, मार्ग चौड़ीकरण, रोशनी सुधार और प्रतीक्षालय उन्नयन से भीड़ प्रबंधन आसान होगा। परिसर में वाहनों की पार्किंग भी नियंत्रण में रहेगी। नॉर्दर्न रेलवे के आईओडब्ल्यू शिव मूर्ति ने कहा कि सभी कार्यों को समय के भीतर पूरा करने के निर्देश मिले हैं। लक्ष्य स्टेशन को सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक स्वरूप देना है।
यह हो चुका है निर्माण
– प्लेटफार्म एक और दो पर शेड विस्तार।
– वेटिंग हॉल में बैठने की बेहतर व्यवस्था।
– पेयजल और प्रकाश व्यवस्था में सुधार।
– सफाई व्यवस्था मजबूत।
यह हो रहा निर्माण कार्य
– नया पोर्च ढांचा
– सर्कुलेटिंग क्षेत्र विस्तार
– प्रवेश मार्ग चौड़ीकरण