फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mock test will be held at 13 centers before the main exam

Amethi News: मुख्य परीक्षा से पहले 13 केंद्रों पर होगा मॉक्स टेस्ट

Fri, 07 Feb 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mock test will be held at 13 centers before the main exam
अमेठी सिटी। अटल आवासीय विद्यालयों में बच्चों की प्रवेश दर बढ़ाने के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सात फरवरी को जिले के 13 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा। दो घंटे की परीक्षा के आधार पर बच्चे अपनी क्षमता का आकलन कर सकेंगे।
विज्ञापन




अटल आवासीय विद्यालय में गरीब, श्रमिक व अन्य जरूरतमंदों के बच्चों को निशुल्क आवासीय प्रवेश दिया जाता है, जहां नवोदय व केंद्रीय विद्यालय की तरह शिक्षा व्यवस्था निर्धारित की गई है। इस बार अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा की तिथि 16 फरवरी निश्चित की गई है। इसके लिए कुल 284 बच्चों ने आवेदन किया है, जिसमें से 170 बच्चों के आवेदन पत्र सत्यापन के दौरान सही पाए गए हैं।
विज्ञापन



इन सभी की परीक्षा बीआरसी या ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आयोजित होगी। सीडीओ सूरज पटेल ने सभी शिक्षा अधिकारियों को मॉक टेस्ट की तैयारी के लिए कहा है। इसमें सात फरवरी को दोपहर 11 से एक बजे तक कुल 100 सवाल दिए जाएंगे, जिसके जवाब के साथ ही बच्चों को परीक्षा की तैयारी का एक मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडेय ने बताया कि इस व्यवस्था से मुख्य परीक्षा के दौरान बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। सहायक श्रम आयुक्त गोविंद यादव ने बताया कि पिछली बार 142 बच्चों ने अटल आवासीय परीक्षा दी थी, जिसमें से 40 बच्चों को सफलता मिली थी। इस बार यह आंकड़ा बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed