फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Boy's body found in water-filled pit; death.

Amethi News: पानी भरे गड्ढे में मिला बालक का शव, मौत

Tue, 13 Oct 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Boy's body found in water-filled pit; death.
अमेठी सिटी। गौरीगंज के पूरे उसरहन गांव में रविवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय अभिषेक सरोज की मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में मातम पसर गया। पिता ने अपने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, परिजनों की तरफ से इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में खेलते समय बालक के पानी में डूब जाने से मौत होने की आशंका है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण डूबने से होना आया है। पिता गोविंद सरोज ने बताया कि उनका पुत्र अभिषेक रविवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पानी भरे गड्ढे में उसका शव मिला। पिता ने बेटे के कपड़े फटे होने का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि खेलते समय गड्ढे में भरे पानी में गिरने के कारण हादसा हुआ होगा। साथ खेलने गए बच्चों की ओर से घटना के संबंध में चुप्पी साधने के की भी चर्चा रही। घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर रवि सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसुध हुई मां, बहन का रो-रोकर बुरा हाल
अभिषेक की मौत से मां नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। भाई को खोने के गम में बहन कंचन भी बेहाल है। पिता गोविंद, दादी छोटका और चाचा रामशंकर व काशीराम भी गमगीन हैं। आपदा प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से होने वाली मौत को आपदा की श्रेणी में रखा गया है। मामले में लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

फैक्ट फाइल : डूबने से हुई मौत की घटनाएं
मई 2026: रणवीरनगर मजरे जंगल रामनगर में पानी भरे गड्ढे में गिरने से तीन वर्षीय रौनक सिंह की मौत।
अगस्त 2026: गौरीगंज के राजगढ़ गांव में तालाब में डूबने से 20 वर्षीय रोहित की मौत।

सितंबर 2026: अमेठी के समदिया मोहल्ले में तालाब से ढाई वर्षीय अनस का शव मिला। अक्तूबर 2026: तिलोई क्षेत्र के नकटा तालाब में डूबने से 18 वर्षीय महेश कुमार गौतम की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed