फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Waterlogging in underpass; access for a population of 50,000 disrupted.

Amethi News: अंडरपास में भरा पानी, 50 हजार आबादी का रास्ता बाधित

Tue, 13 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in underpass; access for a population of 50,000 disrupted.
जायस। बहादुरपुर-पूरे गंगाराम रेलवे क्रॉसिंग के पास बने अंडरपास में जलभराव से आसपास के गांवों की करीब 50 हजार आबादी का आवागमन प्रभावित हो गया है। रविवार रात से भर रहा पानी सोमवार सुबह तक अंडरपास में जमा हो गया। इससे लोगों को बहादुरपुर कस्बे और मुख्य बाजार जाने के लिए पांच से सात किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर जायस रेलवे स्टेशन के पास बना यह अंडरपास लोगों को रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के दौरान राहत देने के लिए बनाया गया था। अब यही अंडरपास परेशानी का कारण बन गया है। खरौली, मवई आलमपुर, बेहटा, भूलामऊ और बघेल समेत आसपास के गांवों के लोग इसी रास्ते से बहादुरपुर बाजार पहुंचते हैं। पानी भरने से ग्रामीणों को संकरे वैकल्पिक संपर्क मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अंडरपास में भरे पानी के बीच से बिजली की मुख्य केबल गुजर रही है। इससे करंट उतरने की आशंका बनी हुई है। हादसे के डर से लोग यहां से गुजरने से बच रहे हैं। जलभराव से मजदूरी करने जाने वालों, दूध और सब्जी की आपूर्ति करने वालों के साथ स्कूली बच्चों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से कायम है समस्या
खरौली निवासी अशोक कुमार ने बताया कि अंडरपास में पानी भरने से बहादुरपुर बाजार जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। मवई आलमपुर निवासी पवन गुप्ता ने कहा कि पानी में डूबी बिजली की केबल से हादसे का डर बना हुआ है। बेहटा निवासी आरिफ के मुताबिक, वैकल्पिक रास्ते से दूध और सब्जी पहुंचाने में अधिक समय लग रहा है। भूलामऊ निवासी रमेश कुमार ने बताया कि करीब एक साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे स्कूली बच्चों और रोजाना काम पर जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है।


पंप लगाकर निकाला जाएगा पानी
स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार ने बताया कि अंडरपास में जलभराव की समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही पंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आवागमन बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed