फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mock drill: Loud explosion... officers ran for rescue

मॉकडि्रल : तेज धमाका... बचाव के लिए दौड़े अफसर

Thu, 08 May 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Mock drill: Loud explosion... officers ran for rescue
अमेठी रेलवे स्टेशन पर अभ्यास करते पुलिसकर्मी व फायर ब्रिगेड के कर्मी।-स्रोत : स्थानीय नागरिक
अमेठी सिटी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार को जिले के रेलवे स्टेशन, अस्पतालों, औद्योगिक संस्थानों तथा रक्षा क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में आपदा के समय बचाव की स्थिति के संबंध में प्रशिक्षण व तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल की गई। अभ्यास के दौरान अचानक आपदा की तैयारियां देख लोगों में चर्चा बनी रही।
विज्ञापन



डीएम संजय चौहान व एसपी अपर्णा रजत कौशिक की मौजूदगी में उर्वरक इकाई जगदीशपुर में मॉकड्रिल हुई। इस दौरान नियंत्रण कक्ष से सूचना दी गई कि कंपनी में अज्ञात विस्फोट के कारण अमोनिया स्टोरेज टैंक के पास आग लगी है। गैस रिसाव की संभावना है व इस घटना में 30-40 लोग घायल हुए हैं। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही डीएम व एसपी एंबुलेंस, अग्निशमन विभाग कर्मियों के साथ मौके प पहुंचे। जहां पर अभ्यास के दौरान राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। वहीं, गौरीगंज रेलवे स्टेशन, विभिन्न स्कूलों, सभी ब्लॉकों, जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी पर घायलों के राहत एवं बचाव के लिए मॉकड्रिल की गई।
विज्ञापन




आतंकवाद का हो जड़ से सफाया
गौरीगंज कस्बा निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन सतीश मिश्र ने कहा कि आतंकवाद का समर्थन और सहयोग करने वालों को समूल नष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने सिंदूर ऑपरेशन की सराहना करते हुए कहा कि यदि देश के लिए उनकी आवश्यकता पड़ती है तो वह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





नहीं कोई जानकारी, करते रहे खरीदारी
जिला मुख्यालय गौरीगंज में सामान्य दिनों की तहत ट्रैफिक व बाजार में चहल-पहल दिखी। फल मंडी तिराहे पर पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालते दिखे। वहीं, बाजार स्थित दुकानों पर लोग खरीदारी में मशगूल रहे। मुंशीगंज के एचएएल कोरवा निवासी श्याम सुंदर, गौरीगंज के स्टेशन तिराहा निवासी राम बहादुर ने ऑपरेशन सिंदूर व मॉकड्रिल से अनभिज्ञता जताई। वहीं अन्य कार्यालयों में भी कर्मचारी कार्य में रत नजर आए। ज्यादातर जगहों पर हूटर का प्रयोग नहीं किया गया। वहीं ब्लैक आउट की स्थिति का प्रयोग भी नहीं किया गया, जिससे बिजली आपूर्ति व वाहनों का आवागमन सतत जारी रहा।




ट्रेन से उतरकर यात्रियों ने भी देखी मॉकड्रिल
अमेठी/संग्रामपुर। अमेठी रेलवे स्टेशन व सीएचसी, संग्रामपुर सीएचसी पर बुधवार को अधिकारियाें की मौजूदगी में मॉकड्रिल का आयोजन हुआ। लखनऊ-प्रयागराज एक्सप्रेस के यात्री भी ट्रेन से उतरकर मॉकड्रिल देखने लगे। अमेठी रेलवे स्टेशन पर रायबरेली निवासी बुजुर्गराजाराम सो रहे थे। टीम उन्हें स्ट्रेचर पर रखने लगी तो बुजुर्ग घबरा गए। इस दौरान स्टेशन पर सभी लोग बुजुर्ग को ही देख रहे थे हालांकि स्टेशन के बाहर लाकर बुजुर्ग को वापस भेज दिया गया।




सीएचसी पर की गई मॉकड्रिल
भादर/बाजारशुकुल (अमेठी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर व बाजारशुकुल में बुधवार को मॉकड्रिल की गई। डॉक्टर की निगरानी में एंबुलेंस से घायलों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया गया। अलर्ट चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने घायलों का फौरन इलाज किया। इलाज के बाद शीघ्र स्वस्थ होने के उपाय बताए गए। इस दौरान डॉक्टरों की टीम के साथ स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। (संवाद)





बच्चों ने सीखे बचने के उपाय
राजाफत्तेपुर (अमेठी)। क्षेत्र के एक निजी स्कूल परिसर में डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में हूटर के बचते ही बच्चों ने कक्षा में आपातकालीन समय में बेंच के नीचे छिपकर कैसे बचा जाए तथा हमले में कैसे अपने आप को सुरक्षित रखें, इसे सीखा। रेडक्रॉस सोसाइटी ने प्राथमिक चिकित्सा का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed