Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mock drill conducted to prevent ammonia gas leakage

Amethi News: अमोनिया गैस रिसाव से बचाव के लिए किया मॉकड्रिल

Thu, 16 Oct 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 16 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Mock drill conducted to prevent ammonia gas leakage
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना तहसील स्थित इंडोरामा कंपनी में बुधवार को 11वीं बटालियन एनडीआरएफ वाराणसी (गोरखपुर यूनिट) की टीम ने अमोनिया गैस रिसाव से बचाव का मॉकड्रिल किया। अभ्यास के दौरान कंपनी परिसर में गैस स्टोरेज यूनिट से अमोनिया गैस रिसाव की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न की गई, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन





कंपनी प्रबंधन की सूचना पर जिला प्रशासन के आपदा नियंत्रण केंद्र ने तत्काल विभागों को सतर्क किया। एनडीआरएफ की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और फायर विभाग के सहयोग से गैस रिसाव को नियंत्रित किया। काल्पनिक रूप से घायल लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया। कार्य पूरा होने पर टीम ने ऑल क्लियर सिग्नल दिया। अभ्यास के दौरान डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार पाल, एचआर प्रभारी मनोज कुमार झा, सेफ्टी प्रभारी आनंद कुमार, एसडीएम अभिनव कनौजिया, तहसीलदार राहुल सिंह, आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार और फायर प्रभारी शिव दरस प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed