Amethi: सपा से निष्कासन के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
सपा से निकाले जाने के बाद पहली बार अमेठी पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह का समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूलों की वर्षा और बुलडोजर पर सवार होकर निकले रैली में "जय श्रीराम" और "जय राकेश" के नारे गूंजे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा से निष्कासन के बाद गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह सोमवार को पहली बार अपने क्षेत्र पहुंचे तो समर्थकों ने जबरदस्त स्वागत किया। इन्हौना, जगदीशपुर और कादूनाला स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान ''जय श्रीराम'' के नारों के बीच समर्थकों ने विधायक पर फूलों की वर्षा की। बुलडोजर पर चढ़ाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
राज्यसभा चुनाव में पार्टी निर्देशों से अलग मतदान करने के चलते समाजवादी पार्टी ने राकेश प्रताप सिंह को निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से ही गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। विधायक के आगमन से पहले ही क्षेत्र में जबरदस्त हलचल दिखी। ग्रामीण इलाकों से लेकर कस्बों तक समर्थकों ने ''जहां आप, वहां हम... जय राकेश'' लिखे पोस्टर जगह-जगह लगाए। मुसाफिरखाना कस्बे, नंदमहार गांव, हाईवे किनारे और कई अन्य स्थानों पर समर्थकों ने बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर लगाए हैं। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ राजनीतिक समर्थन नहीं, बल्कि विधायक के कामकाज और व्यवहार के प्रति लोगों के भरोसे की झलक है।
ये भी पढ़े- Lucknow News: कारोबारी ने पत्नी और बेटी के साथ की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात; पढ़कर कांप गए घरवाले
ये भी पढ़े- UP Politics: बिहार के रास्ते यूपी के आकाश पर छाने की तैयारी में आनंद, रणनीति के तहत सौंपी गई कमान
किस दल से लड़ेंगे अगला चुनाव, बना चर्चा का विषय
विधायक राकेश प्रताप सिंह अब पूरी तरह भाजपा के रुख में नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि वे अगला विधानसभा चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे। समर्थकों का कहना है कि दल कोई भी हो, राकेश प्रताप के साथ जनसमर्थन पहले जैसा ही रहेगा। सपा से बाहर होने के बाद भी जिस तरह से उन्हें समर्थन मिल रहा है, उससे यह साफ है कि उनकी पकड़ अब भी क्षेत्र में मजबूत है।
निष्कासन के बाद शुरू हुआ खुला समर्थन
राज्यसभा चुनाव में पार्टी विरोधी रुख के बाद सपा नेतृत्व ने राकेश प्रताप सिंह को सपा से निकाल दिया, इसके बाद पहली बार अमेठी पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह का समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूलों की वर्षा और बुलडोजर पर सवार होकर निकली रैली में "जय श्रीराम" और "जय राकेश" के नारे गूंजे। लेकिन निष्कासन के बाद क्षेत्र में उनके समर्थन में पोस्टरों, नारों और सार्वजनिक आयोजनों की संख्या बढ़ गई है। समर्थक खुलकर साथ आ रहे हैं और विधायक के फैसले को सही ठहरा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.