फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Miscreants kidnapped the teenager and released him

Amethi News: बदमाशों ने किशोर का अपहरण करके छोड़ा

Wed, 16 Jul 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 16 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Miscreants kidnapped the teenager and released him
जगदीशपुर (अमेठी)। रायबरेली-अयोध्या हाईवे किनारे स्थित पूरब गांव में मंगलवार शाम खेतों में बकरी चरा रहे नूर आलम (12) का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाश किशोर के साथ उसकी दो बकरियां भी उठा ले गए। हालांकि पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश किशोर को जगदीशपुर कस्बे में पेट्रोलपंप के पास छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन



पूरब गांव निवासी नफीस का बेटा नूर आलम रोजाना की तरह मंगलवार को बकरी चरा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर बाद करीब चार बजे तेज रफ्तार कार आई। बदमाशों ने किशाेर को कार में खींच लिया और दो बकरियां भी उठा लीं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव, पुलिस उपाधीक्षक मुसाफिरखाना अतुल सिंह व एसओजी टीम सक्रिय हो गई।
विज्ञापन



करीब दो घंटे बाद बदमाश किशोर को जगदीशपुर कस्बा स्थित पेट्रोलपंप के पास छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने किशोर को सकुशल तलाश लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। किशोर से जानकारी ली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed