{"_id":"613655a78ebc3e7a200ecea7","slug":"miscreants-beaten-three-including-village-head-amethi-news-lko594370590","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने चाचा-भतीजे व प्रधान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने चाचा-भतीजे व प्रधान को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। मामूली विवाद में रविवार रात घात लगाकर दबंगों ने चाचा-भतीजे व ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आता देख सभी मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल तीनों को अस्पताल पहुंचाते हुए ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में एक घायल की हालात नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर दिया गया। पुलिस ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय थाने के सकरावां गांव निवासी मायाराम व कल्लूदास के बीच काफी दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार रात मायाराम गौरीगंज से घर वापस जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे कल्लूदास, भोलाराम, अमर बहादुर, जगदीश, राम अवध व संतोष ने लोहे की राड व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
चीख-पुकार सुनकर बचाव करने पहुंचे मायाराम के भतीजे प्रेम कश्यप व ग्राम प्रधान दीपक सिंह पर हमला बोल दिया। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख सभी मौके से भाग निकले। दबंगों के भाग जाने के बाद ग्रामीणों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के बाद प्रेम कश्यप की हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेेंटर लखनऊ रेफर दिया। उपचार के बाद थाने पहुंचे मायाराम ने सभी के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मार-पीट में हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।